Delhi Red Fort Blast: रवीना टंडन और सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने दिल्ली धमाके पर जताया दुख, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Delhi Red Fort Blast: कल रात दिल्ली में हुए बम धमाके से जहां पूरा देश स्तब्ध है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी इस घटना पर दुख जताया है। रवीना टंडन और सोनू सूद के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।

अपडेटेड Nov 11, 2025 पर 12:33 PM
Story continues below Advertisement
फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने घटना के प्रति दुख जताया है।

Delhi Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर 10 नवंबर को देर शाम बम धमाके से दहल गई। दिल्ली के लाल किला के पास मेट्रो स्टेशन के नजदीक खड़ी आई 20 कार में जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। आसपास की कई गाड़ियों में भी आग लग गई। दिल्ली में इस तरह की घटना से जहां पूरा देश स्तब्ध है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने घटना के प्रति दुख जताया है। उन्होंने इस आतंकी धमाके में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इन कलाकारों में रवीना टंडन, सोनू सूद, रिद्धिमा कपूर साहनी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार थलपति विजय का नाम शामिल है।

रिद्धिमा साहनी ने जताया दुख

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने इस घटना के प्रति दुख जताया है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने इस घटना के प्रति दुख जताया है।


रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस घटना के प्रति दुख जताया है। उन्होंने अपने नोट में लिखा, ‘मेरी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवार और जो घायल हुए हैं। लाल किला विस्फोट से दुखी हूं, ईश्वर दोषियों को ढूंढे और उन्हें कड़ी सजा दें। प्रेयर्स और प्रेयर्स।’

रवीना ने लाल किला ब्लास्ट को भयानक कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके को 'भयानक' करार दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। भयानक खबर।’

थलपति विजय भी दिल्ली धमाके से स्तब्ध

तमिलगा वेत्री कजगम पार्टी के नेता और साउथ भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने एक्स पर, लिखा, ‘दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर से बेहद परेशान और दुखी हूं। इसमें कई लोगों की जान चली गई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों की स्पीडी रिकवरी की कामना करता हूं।’

सोनू सूद ने भी घटना पर जताया दुख

अभिनेता सोनू सूद ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली में लाल किले के पास दुखद विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। आइए पीड़ितों का समर्थन करें, एक-दूसरे का ख्याल रखें और शांति के लिए प्रतिबद्ध हों।’

Shraddha Kapoor लावणी कलाकार बनने के लिए तैयार, ‘छावा’ डायरेक्टर की लक्षमण की इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ करेंगी काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।