Dhanush-Mrunal Thakur Wedding: धनुष और मृणाल ठाकुर ने कर ली है शादी? सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर का जानें सच

Dhanush-Mrunal Thakur Wedding: सोशल मीडिया पर धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी को लेकर काफी दिनों से खबरें वायरल हो रही हैं। इस अब दोनों की एक वेडिंग फोटो सामने आई है।

अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 12:05 PM
Story continues below Advertisement
Dhanush-Mrunal Thakur Wedding: धनुष और मृणाल ठाकुर ने कर ली है शादी?

Dhanush-Mrunal Thakur Wedding: मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की अफवाहें भले ही खारिज हो चुकी हों, लेकिन उनके फैंस अब भी उनकी शादी देखना चाहते हैं। चाहे असल में हो या एआई के जरिए। शुक्रवार को, इंस्टाग्राम अकाउंट @devaimation ने एक एआई-जनरेटेड वीडियो जारी कर मृणाल और धनुष की शादी के सीन दिखाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने 22 जनवरी को हुई इस इमेजनरी शादी के बारे में कुछ 'जानकारी' भी दी।

“पोस्ट के मुताबिक धनुष और मृणाल ठाकुर ने 22 जनवरी को चेन्नई में छुपकर शादी कर ली। शादी को बेहद सादा रखते हुए और लाइमलाइट से दूर रखते हुए, इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, कई बड़े कॉलीवुड सितारे इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे, जिनमें तृषा कृष्णन, श्रुति हासन, अनिरुद्ध रविचंदर, विजय थलपति, दुलकर सलमान और अजित कुमार शामिल हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dev Pal (@devaimation)


कोई आधिकारिक तस्वीरें नहीं, कोई घोषणा नहीं - बस यह लीक हुई झलक इंटरनेट पर वायरल हो गई है। हालांकि पोस्ट करने वाले ने एंड में एक नोट लिखा , “नकली, यह रील एआई से बनी है और केवल मनोरंजन के लिए है। इसमें शामिल व्यक्तियों द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।”

वीडियो में धनुष ट्रेडिशनल साउछ ग्रूम ड्रेस पहने हैं। वहीं मृणाल महरून गोल्डन साड़ी में नज़र आ रही हैं। वे अग्नि के सामने बैठे हैं और उनके साथ फिल्म जगत के प्रशंसक भी तस्वीरें खिंचवा रहे थे। मेहमानों की सूची में श्रुति हासन, तृषा कृष्णन, विजय, दुलकर सलमान और अन्य शामिल थे।

वीडियो देखकर फैंस असमंजस में पड़ गए। एक व्यक्ति ने कहा, "शादी भी ठीक है यार... देखो विजय अजित कैसे हर चीज़ के पीछे खड़े हैं।" ज़्यादातर लोगों को समझ आ गया कि वीडियो फर्जी है। पिछले हफ्ते एचटी सिटी को एक सूत्र ने फरवरी में शादी की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा, "मृणाल अगले महीने शादी नहीं कर रही हैं। यह एक अफवाह है जो फैल गई है।"

सूत्र ने आगे बताया कि मृणाल की फिल्म 'दो दीवाने शहर में', जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी सह-कलाकार हैं, भी अफवाह वाली शादी की तारीख के आसपास रिलीज होने वाली है, जो मृणाल के किरदार से मेल नहीं खाती। सूत्र ने कहा, "उनकी फिल्म फरवरी में रिलीज होने वाली है, वह अपनी फिल्म की रिलीज के इतने करीब शादी क्यों करेंगी? और फिर मार्च में उनकी एक और तेलुगु फिल्म रिलीज होने वाली है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।