Nadeem Khan: 10 सालों तक शादी का झांसा देकर नौकरानी का करता रहा रेप, धुरंधर एक्टर नदीम खान यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

Nadeem Khan: धुरंधर जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आए एक्टर नदीम खान के ऊपर योन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। एक्टर गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 5:16 PM
10 सालों तक शादी का झांसा देकर नौकरानी का करता रहा रेप

Nadeem Khan: फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए अभिनेता नदीम खान को शादी का झूठा वादा करके लगभग 10 साल से अधिक समय तक घर में काम करने वाली महिला के साथ बार-बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 41 वर्षीय महिला ने अभिनेता द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने लगभग एक दशक पहले नदीम खान के घर पर काम करना शुरू किया था और बाद में शादी का वादा किए जाने पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह रिश्ता कई सालों तक चला, लेकिन जब शादी नहीं की तो उसने शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

रेप अभिनेता के मालवानी स्थित घर पर बार बार हुआ, इसलिए मामला वर्सोवा से मालवानी पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया। मालवानी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने महिला के बयान के आधार पर अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं।"


मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता 41 वर्षीय घरेलू कामगार है, जिसने खान के संपर्क में आने से पहले कई अभिनेताओं के घरों में काम किया था। पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया कि उसकी पहली मुलाकात अभिनेता से 2015 में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि खान ने उससे शादी करने का वादा किया और उस वादे के आधार पर उसके घर पर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने यह भी दावा किया कि यह रिश्ता लगभग 10 सालों तक चला, और शारीरिक संबंध उसके घर और वर्सोवा में खान के आवास दोनों बनाए गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने खान से यह सोचकर रिश्ता जारी रखा कि वह उससे शादी कर लेगा, लेकिन जब उसने शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया, मिड-डे की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

रिपोर्ट में पुलिस के अनुसार, " शारीरिक संबंध पहली बार शिकायतकर्ता के घर पर बनाए गए थे जो मालवानी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, और पीड़िता उसी क्षेत्र में रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने शून्य एफआईआर के आधार पर मामला मालवानी पुलिस को स्थानांतरित कर दिया।"जांचकर्ताओं ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।