Get App

Dhurandhar 2 Dubbed Release: इंतजार खत्म! सेंसर बोर्ड से डब वर्जन को मिली हरी झंडी, अब दक्षिण भारत में भी मचेगा रणवीर सिंह का तहलका

Dhurandhar 2 Dubbed Release: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के तमिल, तेलुगु और मलयालम डब वर्जन्स को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने 'A' सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है। तकनीकी कारणों से हुई देरी के बाद अब ये फिल्में 21 मार्च से दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 4:58 PM
Dhurandhar 2 Dubbed Release: इंतजार खत्म! सेंसर बोर्ड से डब वर्जन को मिली हरी झंडी, अब दक्षिण भारत में भी मचेगा रणवीर सिंह का तहलका

आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही सुनामी ला दी है। लेकिन इसके दक्षिण भारतीय वर्जन (तमिल, तेलुगु और मलयालम) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। तकनीकी कारणों से हुई देरी के बाद, अब सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म के डब वर्जन को प्रमाणित कर दिया है।

देरी के बाद मिली राहत

मूल योजना के मुताबिक, धुरंधर 2 के डब वर्जन को 19 मार्च को हिंदी वर्जन के साथ ही रिलीज होना था। हालांकि, कंटेंट की डिलीवरी में देरी और तकनीकी अड़चनों की वजह से इसके शो कैंसिल करने पड़े थे। अब ताजा अपडेट यह है कि तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन को 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है और ये फिल्में 21 मार्च (शनिवार) दोपहर से सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

सेंसर बोर्ड की रिपोर्ट

CBFC की वेबसाइट के अनुसार, डब किए गए वर्जन की लंबाई हिंदी वर्जन से थोड़ी ज्यादा है। जहां हिंदी फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की है, वहीं डब वर्जन लगभग 3 घंटे 51 मिनट के हैं। फिल्म की कहानी भारतीय एजेंट जसकीरत सिंह रंगी (उर्फ हमजा अली मजारी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहमान डकैत की मौत के बाद पाकिस्तान के खतरनाक नेटवर्क में घुसपैठ करता है ताकि भारत के दुश्मनों को खत्म कर सके। रणवीर सिंह का यह इंटेंस अवतार दक्षिण भारत के दर्शकों को भी अपनी ओर खींचने के लिए तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें