Get App

Dhurandhar: ब्लैक पठानी में अक्षय खन्ना की सफेद पगड़ी का राज, जानें Sher-E-Baloch लुक की पूरी कहानी

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म हर दिन नई कमाई के आंकड़े छू रही है और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। गानों से लेकर किरदारों के लुक तक, फिल्म से जुड़ी हर चीज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 8:15 AM
Dhurandhar: ब्लैक पठानी में अक्षय खन्ना की सफेद पगड़ी का राज, जानें Sher-E-Baloch लुक की पूरी कहानी
Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने 18 दिनों में भारत में 566 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया और हर दिन इसकी कमाई नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती नजर आ रही है। दमदार कहानी, शानदार प्रेजेंटेशन और भव्य स्तर के कारण फिल्म को लगातार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के गाने, एक्शन सीक्वेंस और कलाकारों के लुक्स सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। खासकर किरदारों की स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर दर्शकों में जबरदस्त चर्चा है।

यही वजह है कि ‘धुरंधर’ सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी छाई हुई है। हर दिन फिल्म से जुड़ा कोई न कोई वीडियो, फोटो या डायलॉग वायरल हो रहा है, जो इसकी लोकप्रियता को और मजबूत बना रहा है।

अक्षय खन्ना ने बनाया नया फैनबेस

फिल्म में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। उनकी दमदार अदायगी ने उन्हें एक नया फैनबेस दिला दिया है। खासतौर पर उनका गाना ‘FA9LA’ इन दिनों ट्रेंड में है, जिसमें उनके हुक स्टेप्स और अलग अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें