Dhurandhar box office collection day 5: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' पिछले शुक्रवार 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर की इस नई निर्देशित फिल्म ने दमदार शुरुआत की है और दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी है। दर्शक इसकी रोमांचक कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।
