रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ते हुए नई ऊंचाइयों को छू रही है। 28 दिसंबर को चौथे रविवार पर इसने ग्लोबल कलेक्शन में 1050 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे ये भारत की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये स्पाई थ्रिलर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
