आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स-ऑफिस पर तूफान ला दिया है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना की जबरदस्त एक्टिंग ने फिल्म को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की ओर धकेल दिया है। फिल्म अब 550 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब है, और इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार किया जा रहा है। इस वॉर-थ्रिलर की सफलता में अक्षय खन्ना की लोकप्रियता का भी अहम योगदान है। उनके डांस मूव्स और स्क्रीन प्रजेंस सोशल मीडिया पर रातोंरात वायरल हो गए, और वे इंटरनेट सेंसेशन बन गए।
