Dhurandhar: The Revenge का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक धमाका, 24 घंटे चलेंगे शो, प्री-सेल में गाड़े झंडे

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के लिए 24 घंटे के शो शुरू हो चुके हैं और एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया गया है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। दुनिया भर में फैंस का क्रेज इस कदर है कि कई जगह शो हाउसफुल हो चुके हैं।

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड के पावरहाउस कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 अपनी रिलीज से पहले ही एक बड़ी 'सुनामी' बन चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों का जुनून इस कदर बढ़ गया है कि मेकर्स और थिएटर मालिकों ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ा और साहसी कदम उठाया है। अब देश के कई प्रमुख शहरों में यह फिल्म 24 घंटे (Round-the-clock) दिखाई जाएगी।

पहली बार बॉलीवुड में ऐसा नजारा

आमतौर पर फिल्मों के शो सुबह 9 बजे से शुरू होकर देर रात 12 बजे तक खत्म हो जाते हैं, लेकिन धुरंधर 2 के लिए क्रेज इतना ज्यादा है कि मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे महानगरों में आधी रात के बाद यानी रात 2 बजे और सुबह 4 बजे के शो भी रखे गए हैं। यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए रिलीज के पहले ही दिन से 24 घंटे लगातार स्क्रीनिंग का फैसला लिया गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने की तैयारी में है।

प्री-सेल में मचाया तहलका


फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही विशाल प्री-सेल का आंकड़ा पार कर लिया है। हजारों टिकटें मिनटों में बिक रही हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि रणवीर सिंह का 'हमजा' अवतार देखने के लिए जनता कितनी बेताब है। नेशनल चेन (PVR, INOX, Cinepolis) में फिल्म की बुकिंग ने 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है।

रणवीर सिंह का जलवा

फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के पीछे रणवीर सिंह का इंटेंस लुक और डायरेक्टर आदित्य धर का बेहतरीन निर्देशन है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस और 40 साल पुराने पाकिस्तानी गाने के रीमेक ने पहले ही माहौल बना दिया था। करीब 4 घंटे (3 घंटे 52 मिनट) की लंबी अवधि होने के बावजूद, शो का हाउसफुल होना यह दर्शाता है कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो रनटाइम मायने नहीं रखता।

क्या है कहानी?

'धुरंधर 2' पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें बदले और देशभक्ति का एक गहरा ताना-बाना बुना गया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट मिला है, जो इसकी गंभीरता और हाई-लेवल एक्शन की पुष्टि करता है। फिल्म में संजय दत्त और अक्षये खन्ना जैसे सितारों की मौजूदगी ने इसे एक 'कंप्लीट सिनेमाई पैकेज' बना दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदें

विशेषज्ञों का अनुमान है कि 'धुरंधर 2' अपने पहले ही दिन 70-80 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। जिस तरह से फिल्म के लिए 24 घंटे के शो बढ़ाए गए हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।