Dia Mirza: दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ मनाई शादी की 5वीं सालगिरह, अनसीन फोटोज के साथ कैप्शन लिखा खास

Dia Mirza: दीया मिर्जा ने अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह पर पति वैभव रेखी के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इस खास मौके पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी फोटोज को शेयर किया है।

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 11:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ मनाई शादी की 5वीं सालगिरह

Dia Mirza: अभिनेत्री दीया मिर्जा ने रविवार को अपने पति वैभव रेखी के साथ शादी की पांचवीं सालगिरह मनाते हुए उन्हें अपना 'घर' बताया। 'रहना है तेरे दिल में' की अभिनेत्री ने अपने पति वैभव रेखी के साथ शादी की पांचवीं सालगिरह पर शादी के दिन की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

उन्होंने लिखा कि जिस रात हम मिले थे, तारे खुश हुए थे… वैभव, पांच साल का साथ, तुम ही मेरा घर हो। हमारे बच्चे और हमारा साथ बिताया जीवन ही मेरा आश्रय है। दीया ने अपने पति को उनके खास दिन की शुभकामनाएं देते हुए इमोशनल नोट शेयर किया। जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर पहुंची, कमेंट सेक्शन में मनोरंजन जगत की कई हस्तियों की शुभकामनाओं दीं, जिनमें बिपाशा बसु, ऋचा चड्ढा, पत्रलेखा, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा तन्ना और अन्य शामिल थीं।

आपको बता दें कि दीया ने 15 फरवरी, 2021 को व्यवसायी और निवेश बैंकर वैभव रेखी से शादी की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद, उसी साल मई में उनके बेटे अव्यान का जन्म हुआ और वे माता-पिता बन गए थे। वैभव से शादी से पहले, दीया की शादी साहिल संघा से हुई थी। हालांकि, दोनों ने 2019 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।


वहीं दूसरी ओर, वैभव की भी पहले योग ट्रेनर और लाइफस्टाइल कोच सुनैना रेखी से शादी हुई थी। इन दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम समायरा रेखी है। काम की बात करें तो, दीया ने नेटफ्लिक्स के साथ दो बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

वह एक्शन थ्रिलर "इक्का" में नज़र आएंगी, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित "इक्का" सत्ता, प्रतिरोध और नैतिक संघर्ष जैसे विषयों पर आधारित है। दीया ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसके इस साल रिलीज़ होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उन्हें सच्ची घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज़ "ऑपरेशन सफ़ेद सागर" के लिए भी साइन किया गया है। ओनी सेन द्वारा निर्देशित इस ड्रामा में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल मुख्य कलाकार हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।