Nagarjuna: क्या नागार्जुन ने धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का ठुकराया था ऑफर? एक्टर ने रूमर्ड पर किया रिएक्ट

Nagarjuna: नागार्जुन ने आखिरकार उन अफवाहों पर रिएक्ट किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने सुपरहिट स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत की भूमिका के ऑफर को ठुकरा दिया था।

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 1:00 PM
क्या नागार्जुन ने धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का ठुकराया था ऑफर?

Nagarjuna: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में गैंगस्टर रहमान डकैत के दमदार किरदार के लिए अभिनेता अक्षय खन्ना की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, हाल ही में अफवाहें उड़ी थीं कि अक्षय को यह भूमिका मिलने से पहले निर्माता ने नागार्जुन को इस रोल के लिए अप्रोच किया था। अब नागार्जुन ने इस चर्चा पर अपना रिएक्ट किया है।

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ एक बातचीत के दौरान, नागार्जुन ने उन अफवाहों पर सफाई दी, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने जासूसी थ्रिलर फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत की भूमिका को ठुकरा दिया था।

अक्षय द्वारा उनकी जगह लेने की अफवाहों का खंडन करते हुए नागार्जुन ने कहा, “बिल्कुल नहीं। मुझे यह भूमिका ऑफर नहीं की गई थी, हालांकि मेरी इच्छा थी कि मुझे ऑफर की जाती… धुरंधर एक शानदार फिल्म है… आदित्य धर का निर्देशन वाकई लाजवाब है। मुझे उनकी पिछली फिल्म उरी भी बहुत पसंद आई थी! फिल्म में सभी कलाकारों का अभिनय बेहतरीन था, और अक्षय खन्ना तो कमाल के थे… सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है! उन्हें एक और ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं।”


धुरंधर में अक्षय के अभिनय की खूब तारीफ हुई। फिल्म में उन्होंने खूंखार पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया था। कई दर्शकों ने कहा कि अक्षय ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया, और फिल्म में फ्लिपराची के गाने फाला पर उनकी वायरल डांस एंट्री को तो कई लोग दीवाने हो गए।

इस समय नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “हम किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। फिल्म को पूरा करने की कोई जल्दी नहीं है। हम इसे बहुत खास बनाना चाहते हैं। धुरंधर के बाद यह स्पष्ट है कि दर्शक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कहानी कहने की मांग करते हैं।”

धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और जबरदस्त हिट साबित हुई। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने अभिनय किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।