King Movie Update: हाल ही में हुए “Ask SRK” सत्र के दौरान, जब फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ने सुपरस्टार शाहरुख खान से उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म के टाइटल रिवील को लेकर सवाल किया, तो शाहरुख ने मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया-iamsrk हाहा... सर, ‘Remember’ – अच्छी चीज़ों में वक़्त लगता है। ‘There is’ – टाइटल रिवील के लिए अभी काम चल रहा है हमारी फिल्म का। KING”
इससे पहले SRK ने सिद्धार्थ आनंद को टैग करते हुए कहा था-justSidAnand कुछ दिखाओ ना फाइनली! फैंस और मैं दोनों थक गए हैं ये गेसिंग गेम खेलते-खेलते… आप ‘Remember’…‘There is…’ बोल-बोलकर क्या टीज़ कर रहे हो?” यह मज़ेदार बातचीत SRK और सिद्धार्थ आनंद की आने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा देती है। फिलहाल इसे “किंग” के नाम से जाना जा रहा है। यह फिल्म पठान (2023) के बाद दोनों की बड़ी वापसी मानी जा रही है।
@iamsrk Hahaha. Sir... ‘Remember’ - Good things take time. ‘There is’ - work still going on for the Title Reveal of our film. #KING
— Siddharth Anand (@justSidAnand) October 30, 2025
SRK के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पहले से ही जारी है, जबकि टाइटल को छुपाकर रखा गया है। यह दर्शकों में रोमांच बनाए रखने की टीम की सोच का हिस्सा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और शाहरुख खान के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में है, और अब जब टाइटल रिवील को लेकर रहस्य और गहराया है, तो दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
इस दौरान एक यूजर ने एक्टर से पूछा, 'पठान में कुर्सी की पेटी बांध ली थी, जवान में आपने कहा बैंडेज बांध लो तो हमने वो भी किया था। अब 'किंग' में क्या करना है? इस पर शाहरुख खान ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, 'अब सब खुल्ला छोड़ दो।' वहीं एक यूजर ने पूछा, 'आप काफी समय से इंटरव्यू क्यों नहीं दे रहे? हमें आपको मीडिया को जवाब देते हुए देखना अच्छा लगता है।' इस पर शाहरुख खान ने कहा, 'कहने को कुछ नया नहीं है...और पुराने इंटरव्यू भी काफी पुराने हो गए हैं...'. वहीं एक यूजर ने शाहरुख खान से किंग का टीजर DM करने को कहा। इस एक्टर ने जवाब दिया, 'अभी टाइटल का ऐलान किया नहीं ऑफिशियली। तुम टीजर पर कैसे पहुंच गए हो भाई।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।