Get App

Disha Parmar और Rahul Vaidya ने खरीदा नया घर, गुड़ी पड़वा पर बेटी Navya संग की गृह प्रवेश पूजा

Disha Parmar-Rahul Vaidya Buy New Home: टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य ने हाल ही में अपना नया घर खरीदा है। इस खास मौके पर उन्होंने बेटी नव्या के साथ पारंपरिक ‘गृह प्रवेश’ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। गुढ़ी पड़वा के दिन हुए इस समारोह में कपल ने पारिवारिक और सांस्कृतिक रंगों को खूबसूरती से जोड़ा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 5:40 PM
Disha Parmar और Rahul Vaidya ने खरीदा नया घर, गुड़ी पड़वा पर बेटी Navya संग की गृह प्रवेश पूजा

टीवी की चहेती जोड़ी दिशा परमार और राहुल वैद्य ने एक नया घर खरीद लिया है, जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज के जरिए फैंस के साथ बांटी। गुड़ी पड़वा के शुभ मौके पर आयोजित घर प्रवेश पूजा ने इस पल को और भी यादगार बना दिया। कपल ने अपनी बेटी नव्या के साथ ये खास पल कैमरे में कैद किए, जो देखते ही बनते हैं।

राहुल और दिशा ने इंस्टाग्राम पर संयुक्त पोस्ट शेयर की, जिसमें पूजा के भावुक लम्हे दर्ज हैं। पहली फोटो में कपल सफेद कुर्ता-पायजामा और पीली अनारकली में साथ बैठे रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। राहुल का सादा सफेद लुक और दिशा का पीला परिधान पूजा की पवित्रता को दर्शाता है। दूसरी तस्वीर में नव्या माता-पिता के साथ खेलती हुई दिखी, तो तीसरी में वो खुद पूजा में मासूमियत से जुड़ती नजर आई। एक फोटो में नव्या अकेली मुस्कुराती हुईं, जो दिल जीत लेती है। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिह्न और 'शुभ लाभ' लिखा देखकर परंपरा की झलक मिलती है।

कमेंट्स में फैंस, दोस्तों और सेलेब्स की बधाइयों की बाढ़ आ गई। सिंगर हर्षदीप कौर ने बधाई दी, तो नकुल मेहता ने लिखा 'बधाईयां'। दीशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूजा के पीछे के पल शेयर किए। एक में वो कलश सिरहाने लिए रस्म निभा रही हैं, तो दूसरी में राहुल-नव्या की फोटो पर कैप्शन दिया, 'ये दोनों... मेरा घर'। ये मैसेज उनके परिवार के प्रति प्यार को बयां करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें