टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल दिव्यांका और विवेक दहिया एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी केमिस्ट्री और मजबूत रिश्ते से फैंस का दिल जीतने वाली ये जोड़ी इन दिनों खास वजह से सुर्खियां बटोर रही है। खबरों का बाजार गर्म है कि उनकी जिंदगी में जल्द ही खुशियों की नई शुरुआत हो सकती है। माना जा रहा है कि कपल एक बेहद खूबसूरत फेज में कदम रखने वाला है, जिसे लेकर उनके चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस खबर पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं।
क्या सच में आने वाला है नन्हा मेहमान?
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के करीब 10 साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों परिवार इस खबर से बेहद खुश हैं और घर में नए सदस्य के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राइवेट रखी जा रही है पर्सनल लाइफ
दिव्यांका और विवेक हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लो-प्रोफाइल रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस खास फेज को भी वो बेहद सादगी और करीबी लोगों के साथ एंजॉय कर रहे हैं। खबरें हैं कि जल्द ही एक खूबसूरत ‘बेबी शॉवर’ सेरेमनी भी हो सकती है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
‘ये है मोहब्बतें’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी
इस प्यारी जोड़ी की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो ये हैं मौहब्बतें के सेट पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर 8 जुलाई 2016 को भोपाल में इन्होंने शादी रचाई, जो टीवी इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में शामिल रही।
मजबूत रिश्ता और खास बॉन्डिंग
पिछले कुछ सालों में इस कपल ने अपने मजबूत रिश्ते, आपसी समझ और मस्तीभरी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर उनकी झलकियां अक्सर वायरल होती रहती हैं। अब अगर ये खुशखबरी सच साबित होती है, तो ये उनके जीवन का एक बेहद खूबसूरत और यादगार पड़ाव होगा।