फरहान अख्तर की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डॉन 3’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग और कास्टिंग को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं, जिससे अफवाहों का बाजार गर्म रहा। मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर यह खबर फैल गई थी कि रणवीर सिंह ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो ये अफवाह बिल्कुल गलत है। रणवीर सिंह को इस फिल्म का प्रस्ताव उस समय मिला जब उनकी तीन बड़ी फिल्में फ्लॉप रही थीं। उस समय भी फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने रणवीर पर भरोसा जताया और उन्हें फिल्म में शामिल किया।
