Get App

Drishyam 3: जल्द शुरू होगी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग, जानें कब होगी रिलीज

Drishyam 3: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' का तीसरा पार्ट जल्द आने वाला है। पहले दोनों पार्ट्स को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और अब फैंस 'दृश्यम 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने शूटिंग शेड्यूल फाइनल कर लिया है और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2025 पर 4:17 PM
Drishyam 3: जल्द शुरू होगी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग, जानें कब होगी रिलीज
दृश्यम के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ी खबर आ आई है

Drishyam 3: साल 2015 में आई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' आपको याद ही होगी। इस फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं इस फिल्म के दूसरे पार्ट को भी काफी पंसद किया गया था। इसके दूसरे पार्ट के रिलीज के बाद से फैंस को इसके तीसरे पार्ट के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में इसके तीसरे पार्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की क्राइम थ्रिलर की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी ये फिल्म...

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्माता कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने अपनी अगली फैमिली थ्रिलर 'दृश्यम 3' के शूटिंग शेड्यूल को फाइनल कर लिया है।

कब शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, "गांधी जयंती की तारीख 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के लिए खास मायने रखती है, इसलिए वे 2 अक्टूबर 2025 से इस आखिरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने का योजना बना रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ये तीन महीने तक चलने वाला लंबा शूटिंग शेड्यूल होगा। इसकी शूटिंग महाराष्ट्र के असली लोकेशनों पर की जाएगी, साथ ही कुछ हिस्से स्टूडियो सेट पर भी शूट किया जाएगा। अजय देवगन पहले ही फिल्म के लिए अपनी तारीखें दे चुके हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें