Drishyam 3 Box office Collection Day 20: 'दृश्यम 3' ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, 20वें दिन कमाए इतने करोड़

Drishyam 3 Box office Collection Day 20: 'दृश्यम 3' के लिए दशहरे की छुट्टी बॉक्स ऑफिस पर उछाल लेकर आई है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की 20वें दिन की कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई।

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दृश्यम 3 को सबसे ज्यादा पसंद मिडिल ईस्ट कंट्रीज में किया गया है। इसके अलावा मूवी का प्रदर्शन कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम में भी शानदार रहा है।

Drishyam 3 Box office Collection Day 20: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) दर्शकों को भी बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली थी और देखते ही देखते कमाई के मामले में अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को भी पीछे छोड़ दिया था।

20वें दिन 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' ने 4616 शोज़ में ₹2.65 करोड़ की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹431.02 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹359.75 करोड़ हो गई है। विदेशों में फिल्म ने 20वें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे वहां इसकी कुल ग्रॉस कमाई ₹129.00 करोड़ तक पहुंच गई है। इस तरह फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई ₹560.02 करोड़ हो गई है।

अजय देवगन-जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat)स्टारर हाई स्पीड से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है। वहीं दोगुनी रफ्तार फिल्म की वर्ल्डवाइड और ओवरसीज मार्केट में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर अब तक 556.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में मूवी की कमाई 128.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है।


दृश्यम 3 को सबसे ज्यादा पसंद मिडिल ईस्ट कंट्रीज में किया गया है। इसके अलावा मूवी का प्रदर्शन कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम में भी शानदार रहा है। यह अकेली ऐसी फिल्म है, जिसने ओपनिंग डे पर नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 600 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल हो सकती है।

कलाकार और कहानी

फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के रूप में और तब्बू मीरा देशमुख के रूप में नज़र आएंगी। इनके साथ ही श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी वापसी कर रहे हैं, और साथ में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी शामिल हैं। यह क्राइम थ्रिलर विजय के उस संघर्ष को आगे बढ़ाती है, जिसमें वह अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है, जबकि उनके इर्द-गिर्द जांच का दायरा और तेज हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।