Get App

Drishyam 3 X Review: कैसी है 'दृश्यम 3'? दर्शकों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया रिव्यू

Drishyam 3 X Review: 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' घरेलू एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद 2 अक्टूबर को रिलीज हुई। इसकी परफॉर्मेंस, ट्विस्ट और क्लाइमैक्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने रिव्यू शेयर किए हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 10:58 AM
Drishyam 3 X Review: कैसी है 'दृश्यम 3'? दर्शकों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया रिव्यू
दृश्यम 3 द कन्क्लूजन में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में नजर आ रहे हैं। पिछली दो फिल्मों में उनके परिवार को बचाने की सोची-समझी कोशिशें ही कहानी का मुख्य हिस्सा रही हैं। इस नए चैप्टर में विजय पर नया दबाव है क्योंकि एक और जांच से उस राज के खुलने का खतरा है, जिसे उन्होंने अब तक छिपाकर रखा था।

Drishyam 3 X Review: 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के एक्स रिव्यू सामने आ गए है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लेकर आम लोगों ने अपना-अपना रिव्यू शेयर किया है।

तरण आदर्श

तरण आदर्श ने 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को इस फ्रैंचाइजी की "बेस्ट फिल्म" बताया है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछली फिल्मों के फॉर्मूले को दोहराए बिना कहानी को आगे बढ़ाया। तरण आदर्श ने फिल्म को 4.5 स्टार दिए। उन्होंने फिल्म की कहानी, कोर्टरूम के सीन, क्लाइमैक्स और अजय देवगन व जयदीप अहलावत के आमने-सामने के टकराव की तारीफ की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें