Get App

Ajaz Khan: 'दिख मत जाना समय रैना...', अमिताभ बच्चन को रोस्ट करने पर कॉमेडियन पर भड़के एजाज खान

Ajaz Khan: 'स्टिल अलाइव' शो में, समय रैना ने 2025 में केबीसी में अपनी मौजूदगी को याद कर खुलासा किया कि हॉट सीट पर बैठे हुए उनके मन में कई "उल्टे सीधे" विचार चल रहे थे। लेकिन वे चाहकर कर भी अच्छे बनने का नाटक करते रहे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 11:46 AM
Ajaz Khan: 'दिख मत जाना समय रैना...', अमिताभ बच्चन को रोस्ट करने पर कॉमेडियन पर भड़के एजाज खान
अमिताभ बच्चन को रोस्ट करने पर कॉमेडियन पर भड़के एजाज खान

Ajaz Khan: कॉन्ट्रोवर्सियल टेलीविजन एक्टर एजाज खान ने कॉमेडियन समय रैना को उनके हालिया शो 'स्टिल अलाइव' में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाने के लिए खुली धमकी दे दी है। हाल ही में, एजाज ने टेलीचक्कर से बात करते हुए बिग बी का अपमान करने के लिए समय की कड़ी आलोचना की है। एक्टर ने दावा किया कि सुपरस्टार के प्रशंसक अब उन्हें ढूंढ रहे हैं।

एजाज से जब पैप ने अमिताभ बच्चन को रोस्ट करने पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि अब इस बदतमीज आदमी को मैं क्या बोलूं? ये अपने मां बाप से भी ऐसे ही बात करता होगा शायद। हिंदुस्तान के इतने बड़े महानायक अमिताभ बच्चन साहब, जिसने हिंदुस्तान को सदियों से एंटरटेन किया, आज उनको, उनकी पत्नी को, उनके बच्चे को कोई भी आके कुछ बोल के जा रहा है। समय रैना, तेरा समय ख़राब चालू हो गया आज से। मुझे देखना भी मत तू। मैं तो बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन हूं। बेटा तू थोड़ी इज्जत से चल।'' करूंगा मैं। याद रखना।"

अपने हालिया स्टिल अलाइव शो के दौरान, समय रैना ने उस समय को याद किया जब वह 2025 में बिग बी के कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई दिए थे और उन्होंने खुलासा किया कि हॉट सीट पर रहते हुए उनके मन में कई "उल्टे-सीधे" विचार थे, लेकिन उन्होंने ऐसा वैसा कुछ नहीं किया। समय ने कहा, " मैं कहना चाह रहा था कि सर, आपने इतना पोलियो का विज्ञापन किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पे क्यों नहीं खड़ा कर पाये सर।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें