Nagin: एकता कपूर ने 2015 में टीवी पर ‘नागिन’ के ज़रिए दर्शकों को सुपरनैचुरल फिक्शन की एक नई दुनिया से मिलवाया। मौनी रॉय और अदा खान की लीड में शुरू हुई यह कहानी रूप बदलने वाली नागिनों के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसने देखते ही देखते जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली। बीते 11 सालों में यह फ्रैंचाइज़ी देश के सबसे चर्चित टीवी शोज़ में शामिल हो गई और फिलहाल इसका नया सीजन ‘नागिन 7’ टीवी पर ऑन-एयर है। अब खबर है कि इस पॉपुलर फ्रैंचाइज़ी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
