Get App

Esha Deol Ex Husband Bharat: जानें कितने अमीर हैं ईशा देओल के एक्स पति, नई हसीना संग फोटो हो रही वायरल

Esha Deol ex husband Bharat Takhtan: ईशा देओल के एक्स पति भरत तख्तानी का बिजनेसमैन काफी फैला हुआ हैं। करोड़ों की संपत्ति के भरत मालिक हैं। तो चलिए उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 30, 2025 पर 4:20 PM
Esha Deol Ex Husband Bharat: जानें कितने अमीर हैं ईशा देओल के एक्स पति, नई हसीना संग फोटो हो रही वायरल
जानें कितने अमीर हैं ईशा देओल के एक्स पति

Esha Deol ex husband Bharat Takhtan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी एक बार फिर लाइम लाइट में हैं। कपल ने 11 साल की शादी के बाद पिछले साल ऑफिशियली तलाक लेने का ऐलान किया था। दो बेटियों, राध्या और मिराया, के पेरेंट्स की टूटती शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब ईशा के एक्स पति ने मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक तस्वीर शेयर कर अपना नया रिश्ता कंफर्म किया कर दिया है। फोटोज बता रही हैं कि वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

मुंबई के एक जानें-मानें बिजनेसमैन भरत तख्तानी सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। भरत ने 29 जून, 2012 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में एक निजी समारोह में ईशा देओल के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि अब ये जोड़ी टूट चुकी है। बता दें कि भरत तख्तानी ज़ार ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, 1950 में स्थापित हुई थी।

वहीं आर.जी. बैंगल्स प्राइवेट लिमिटेड को भी भरत ही मैनेज करते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा देओल के एक्स पति, भरत तख्तानी, लग्ज़री ज्वैलरी ब्रांड, ज़ार ज्वेल्स के भी मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 165 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।

वहीं बात दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल की करें तो उन्होंने 2002 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी फिल्म धूम और नो एंट्री हिट रही थी। लेकिन फिर भी ईशा का करियर सफलता के साथ आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने भरत तख्तानी संग शादी के बाद लंबा ब्रेक लिया था।

इसके बाद शॉर्ट फिल्म केकवॉक के साथ और 2012 में रोडीज़ एक्स 2 में एक गैंग लीडर बनकर उन्होंने शानदार वापसी की कोशिश की थी, मगर सफलता नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा देओल की कुल नेटवर्थ 50 से 100 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। संपत्ति के मामले में अपने एक्स पति भरत तख्तानी से पीछे हैं एक्ट्रेस।

बता दें कि ईशा देओल की शादी टूटने की वजह भरत के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर को बताया गया था। वहीं तलाक के सालभर बाद अब उन्होंने अपनी नई हसीना के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर सब चैंका दिया है। भरत के साथ नजर आ रही इस लव लेडी के हाथ में डायमंड रिंग भी देखी जा सकती है। सब अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें