Farah Khan: फराह खान के कुक दिलीप ने अपनी बायोपिक के लिए टाइटल बताया, कॉरियोग्राफर सुनकर हुई शॉक्ड

Farah Khan: फराह खान के नए व्लॉग में दिलीप अपनी बायोपिक के टाइटल के बारे में बात करते नजर आए। तभी फराह उन्हें एक नया एंटरटेनमेंट ऐप दिखाया, जिसकी उन्हें लत लगी है।

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
फराह खान के कुक दिलीप ने अपनी बायोपिक के लिए टाइटल बताया

Farah Khan: पिछले कुछ सालों में, दिलीप फराह खान के व्लॉग्स के कारण स्टार बन गए हैं। लगातार स्क्रीन टाइम और फेम हासिल कर रहे हैं। अपनी कॉमेडी और मेहनत से दिलीप ने एक बड़ा फैनबेस बना लिया है। फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आती है व्लॉग्स में फराह के साथ उनकी लगातार नोकझोंक। हाल ही में एक क्लिप सामने आई है, जिसमें दिलीप अपनी बायोपिक के टाइटल के बारे में बात कर रहे हैं, जबकि फराह उन्हें एक नया एंटरटेनमेंट ऐप दिखा रही हैं जिस पर वह काफी समय से हैं।

क्लिप में, फराह खान दिलीप को एक नया एंटरटेनमेंट ऐप दिखाती हैं, जिसमें देखने के लिए कई टाइटल हैं। दिलीप फिर फराह को टाइटल, "कुक बना करोड़पति" के बारे में बताते हैं और मजाक में कहते हैं कि यह उनकी बायोपिक है, जिससे फराह हैरान रह जाती हैं। फराह फिर 'गोल्ड डिगर' नाम के एक शो की ओर इशारा करती हैं और मज़ाकिया अंदाज में कहती हैं कि यह उन्हीं पर आधारित है।

इससे पहले, फराह ने सोहा अली खान से बातचीत में बताया कि उनके कुक दिलीप को हमेशा अच्छी तनख्वाह मिलती थी, लेकिन चैनल से जुड़ने के बाद उनकी तनख्वाह और तरक्की के मौके काफी बढ़ गए। उन्होंने बताया, “अब मैं उनके बच्चों को अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में भेजती हूं। मैंने उनके एक बेटे को कुकिंग में डिप्लोमा कोर्स करवाया है।


वहीं इस सफलता ने दिलीप की कुछ परेशानियों को भी उजागर कर दिया, खासकर उन पर सालों से जमा भारी कर्ज को। फराह ने बताया कि उन्हें आर्थिक रूप से स्थिर होने में पूरा एक साल लग गया। फराह ने कहा, “उन पर बहुत कर्ज था… पूरा एक साल सिर्फ उस कर्ज को चुकाने और उनसे यह कहने में बीत गया कि ‘अब आप ब्याज पर कर्ज नहीं ले सकते क्योंकि मैं आपको जो भी दे रही हूं, वह सब बेकार जा रहा है।’ इस तरह मैंने उनका सारा कर्ज चुका दिया है।”

दिलीप फिलहाल अपना घर बनवा रहे हैं। फराह ने बताया कि वह ब्रांड कोलैबोरेशन में भी उनकी मदद कर रही हैं, ताकि काफी हद तक काम ज्लदी और कम पैसों में हो सके।

दिलीप, का शुरुआती सफर मुश्किलों भरा रहा। उनकी सफलता की राह तब शुरू हुई जब उन्होंने बिहार में अपने पैतृक शहर को छोड़कर सपनों के शहर मुंबई में नौकरी की तलाश में जाने का फैसला किया। उन्होंने न सिर्फ अपना घर बल्कि अपनी पत्नी और दो बच्चों समेत अपने परिवार को भी छोड़ दिया और मुंबई के कई रसोईघरों में काम किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।