Hunkkaar The Roar Trailer: बाप जी के खिलाफ खड़ी हुईं अनीत पड्डा, 'हुंकार द रोअर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Hunkkaar The Roar Trailer: बिरला स्टूडियोज और एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, पर्पल पेबल पिक्चर्स और मांगटा फिल्म्स के सहयोग से बनी इस ग्रिपिंग ड्रामा सीरीज की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनास हैं। यह शो 25 सितंबर से केवल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 6:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां सच की राह आसान नहीं है, बल्कि यह पावर, परसेप्शन और धारणाओं के बीच फंसी एक लड़ाई है।

Hunkkaar The Roar Trailer: एक आरोप..... जब जवान लड़की, जो चुप रहने से इंकार कर देती है और एक ताकतवर दुनिया जो कहानी को अपने हिसाब से मोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती है। जियोहॉटस्टार ने आज 'हुंकार द रोअर' का ट्रेलर जारी किया है। यह कहानी 'मीनू' की है—एक नए दौर की ऐसी नायिका जो किसी पीड़ित महिला वाली छवि में फिट होने से साफ मना कर देती है। निडर, पेचीदा और अप्रत्याशित, मीनू के फैसले दर्शकों को खुद से सवाल पूछने पर मजबूर करते हैं कि वे किस पर विश्वास करते हैं और क्या उनका यह विश्वास बदल सकता है।

ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां सच की राह आसान नहीं है, बल्कि यह पावर, परसेप्शन और धारणाओं के बीच फंसी एक लड़ाई है। पुलिस जांच, कोर्टरूम और मीडिया ट्रायल तक फैली यह कहानी हर मोड़ पर एक नया सच और नया ड्रामा सामने लाती है। इस सीरीज़ में अनीत पड्डा, फातिमा शेक, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज़ मारफतिया द्वारा निर्देशित इस शो के क्रिएटर करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा हैं।

जिओस्टार (स्ट्रीमिंग, टीवी और स्टूडियो) के हेड - हिंदी व इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस, आलोक जैन ने कहा: "ऐसी कहानियां जो मानवीय अनुभवों से जुड़ी होती हैं और पूरी ईमानदारी के साथ बताई जाती हैं, वे मनोरंजन से परे जाकर गहरी बातचीत की शुरुआत करती हैं। 'हुंकार: द रोअर' एक ऐसी ही कहानी है, एक ऐसी पेचीदा कहानी जो एक युवा लड़की के सफर के जरिए पावर, विश्वास और सामाजिक सोच पर सवाल उठाती है। हमें विश्वास है कि यह दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी।"


एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा- "एक निर्माता के तौर पर मैं हमेशा ऐसी कहानियों का समर्थन करना चाहती हूं, जिनका कोई सामाजिक संदेश हो। 'हुंकार द रोअर' बिल्कुल वैसी ही है। मुझे नित्या और करण के विजन पर पूरा भरोसा है। मेरी प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' का मुख्य मकसद ही उन फिल्म मेकर्स को मंच देना है, जो एक निडर सोच रखते हैं। मुझे इस पूरी टीम पर गर्व है और जियोहॉटस्टार, बिरला स्टूडियोज व एप्लॉज़ के साथ इसे पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है।"

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

मीनू रावत का किरदार निभा रहीं अनीत पड्डा ने कहा- "मीनू इस बात से तय नहीं होती कि उसके साथ क्या हुआ, बल्कि इससे तय होती है कि वह उसके बाद क्या रास्ता चुनती है। वह युवा है, पेचीदा है और उसे समझना हमेशा आसान नहीं होता, यही बात उसे असली बनाती है। उसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह चुप रहने से इंकार कर देती है।"

एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर दीपक सहगल ने कहा- "हुंकार: द रोअर उस हिम्मत की कहानी है जो दुनिया के चुप रहने के दबाव के बावजूद बोलने के लिए चाहिए होती है। आज की युवा पीढ़ी जो अपनी बात रखने से नहीं डरती, उसके लिए मीनू का सफर बेहद प्रासंगिक है।"

एसीपी जसलीन सिंह सोपनी के किरदार पर फातिमा शेख ने कहा- "जसलीन एक ऐसे केस की जांच करती है जहां कोई आसान जवाब नहीं हैं। पावर, प्रभाव और पब्लिक प्रेशर के बीच वह सच की तलाश करती है। यह किरदार मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और खास रहा।"

भालेराव का किरदार निभा रहे मोहम्मद जीशान अय्यूब ने कहा- "भालेराव एक अंडरडॉग है। जब आपके खिलाफ पूरी ताकतवर व्यवस्था खड़ी हो, तब भी कानून के लिए लड़ना ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। वह इस कहानी की आत्मा है।" देखिए 'हुंकार द रोअर', 25 सितंबर से केवल जियोहॉटस्टार पर।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।