Ranjith Arrested: मशहूर फिल्म डायरेक्टर रंजीत यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार, मलयालम एक्ट्रेस ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Ranjith Arrested: कोच्चि की एक अदालत ने मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक रंजीत को बुधवार (1 अप्रैल) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रंजीत को मंगलवार (31 मार्च) रात यौन उत्पीड़न के कथित प्रयास के एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 11:32 AM
Ranjith Arrested: फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है (फोटो- द हिंदू)

Ranjith Arrested: मलयालम फिल्म जगत के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के एक मामले में मंगलवार (31 मार्च) रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक महिला अभिनेत्री की शिकायत के बाद रंजीत को गिरफ्तार गया। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि रंजीत ने फिल्म सेट पर उसके यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि रंजीत को इडुक्की जिले से हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उसे एक वैन में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को रंजीत के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि रंजीत को जल्द ही कोच्चि पुलिस को सौंपा जा सकता है।

कोच्चि की एक अदालत ने रंजीत को बुधवार (1 अप्रैल 2026) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। निर्देशक के वकील ने बताया कि रंजीत को एक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


महिला एक्ट्रेस का संगीन आरोप

महिला अभिनेत्री की शिकायत के बाद रंजीत को मंगलवार शाम को इडुक्की जिले से हिरासत में लिया गया। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि रंजीत ने फिल्म के सेट पर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया था। रंजीत को पहले थोडुपुझा थाने ले जाया गया और बाद में कोच्चि पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उसे एक वैन में बुलाया। फिर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। रंजीत के खिलाफ मामला कुछ दिन पहले कोच्चि नगर पुलिस ने दर्ज किया था। अभिनेत्री का बयान सोमवार को महिला पुलिस थाने में दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर लिया।

मामला दर्ज करने और आगे की कार्यवाही पूरी गोपनीयता के साथ संपन्न की गई। मलयालम फिल्म जगत में उत्पीड़न और दुर्व्यवहार पर जस्टिस के. हेमा समिति की रिपोर्ट में हुए खुलासों के बाद भी रंजीत को यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- Agra Viral Video Case: आगरा में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़के-लड़कियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप! गांव में भारी तनाव, दो आरोपी गिरफ्तार

2024 में भी दर्ज हुआ था केस

रंजीत के खिलाफ 2024 में भी एक मामला दर्ज किया गया था जब एक बंगाली अभिनेत्री ने कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई थी। ईमेल के माध्यम से भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रंजीत ने 2009 में फिल्म 'पलेरी मणिक्यम' में अभिनय करने के लिए बुलाने के बाद उसे अनुचित तरीके से छुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।