Get App

Mahesh Bhatt: 'आखों के सामने धीरे-धीरे मेंटल...', महेश भट्ट ने बताई परवीन बॉबी के आखिरी दिनों की कहानी

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने परवीन बॉबी के मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने परवीन को एक बैंलेंस और ग्लैमरस स्टार से एक डरी-सहमी और मेंटल हेल्थ से जूझते हुए इंसान में बदलते देखा। डायरेक्टर महेश भट्ट ने परवीन बाबी के साथ बिताए अपने इमोशनल और मुश्किल समय को याद करते हुए कई बातें बताई

Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 27, 2025 पर 11:58 PM
Mahesh Bhatt: 'आखों के सामने धीरे-धीरे मेंटल...', महेश भट्ट ने बताई परवीन बॉबी के आखिरी दिनों की कहानी
महेश भट्ट ने परवीन बाबी के साथ बिताए अपने इमोशनल और मुश्किल समय को याद किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी एक जमाने की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक गिनी जाती थी। एक्ट्रेस परवीन बाबी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। परवीन बाबी जब अपने करियर के पीक पर थीं, तब उन्हें पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी हो गई थी। जिसका उस समय कोई इलाज नहीं था। इस बिमारी की वजह से परवीन इंडस्ट्री से दूर हो गईं और अकेलेपन में समय गुजारने लगीं थी। हाल ही में डायरेक्टर महेश भट्ट ने परवीन बाबी के साथ बिताए अपने इमोशनल और मुश्किल दिन को याद किया। महेश भट्ट ने बताया की धीरे-धीरे परवीन बाबी हालात कैसे बदलती गई

बता दें 70 और 80 के दशक में डायरेक्टर महेश भट्ट और परवीन बाबी के लवलाइफ की काफी चर्चा होती थी। रिपोट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की बिगड़ती मेंटल हेल्थ की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में महेश भट्ट ने बताया की, परवीन बाबी कभी शोहरत से दूर नहीं हो पाईं, भले ही उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।

परवीन बाबी को किया याद

हिमांशु मेहता से बातचीत में महेश भट्ट ने परवीन बॉबी के आखिरी दिनों को एक दर्दनाक ट्रेजडी के तौर में याद किया। महेश भट्ट ने कहा, "परवीन के करीबी कई लोग चाहते थे कि वे फिल्म इंडस्ट्री के प्रेशर से दूर रहें, जिससे उनका मेंटल हेल्थ बिगड़े नहीं। लेकिन परवीन के लिए शोहरत को छोड़ना आसान नहीं था। परवीन के मुस्कुराते चेहरे के पीछे एक गहरी बेचैनी और डर छिपा था।" महेश भट्ट ने बताया, "उन्होंने अपने आखों के सामने परवीन को धीरे-धीरे मेंटल कॉम्प्लिकेशन में डूबते देखा और उनका रिश्ता भी इसी वजह से टूट गया। परवीन की हालत ऐसी हो गई थी कि उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पड़ा, लेकिन शोहरत का जो लगाव था। उसे छोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें