Get App

Year Ender 2025: पाताल लोक 2 से डब्बा कार्टल तक, 2025 की ये हैं धमाकेदार थ्रिलर वेब सीरीज

Year Ender 2025: साल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए क्राइम थ्रिलर का साल साबित हो रहा है। दर्शकों को इस साल कई बड़े और चर्चित शोज मिले, जिनमें सबसे आगे रहा ‘पाताल लोक सीजन 2’। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद इसका दूसरा भाग भी दर्शकों को उतना ही रोमांचक और गहरा अनुभव देने में कामयाब रहा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 5:52 PM
Year Ender 2025: पाताल लोक 2 से डब्बा कार्टल तक, 2025 की ये हैं धमाकेदार थ्रिलर वेब सीरीज

2025 OTT के लिए क्राइम थ्रिलर का साल साबित हुआ, जहां कहानीकारों ने समाज के अंधेरे कोने उजागर कर दर्शकों को बांधे रखा। ये हैं टॉप हिंदी सीरीज हैं, जिनकी IMDb रेटिंग्स ने साबित किया कि क्वालिटी कंटेंट ही राज करता है। अगर आपने अभी तक इन्हें मिस किया, तो 2026 की शुरुआत इनसे करें सस्पेंस, ट्विस्ट और दमदार एक्टिंग का कोकटेल इंतजार कर रहा है।

पाताल लोक सीजन 2 लिस्ट की टॉपर में है, जनवरी 2025 में Prime Video पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में जयदीप अहलावत का हाथीराम चौधरी फिर लौटा, तिलोत्तमा शोम और प्रशांत तमांग संग अपना चार्म दिखाया। IMDb 8.2 रेटिंग वाली यह सीरीज करप्शन, जस्टिस और नॉर्थ-ईस्ट के रहस्यों में गोता लगाती है। सीजन 1 की तरह रॉ, रिलेटेबल स्टोरी ने फैंस को फिर दीवाना बना दिया।

ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे: मयूर मोरे और पलक जैसवाल की 6 एपिसोड वाली थ्रिलर सीरीज लव किल्स मई में Sony LIV पर आई। IMDb 8.0 के साथ लव, बैट्रेयल और क्राइम का घालमेल है। इसके साथ ही ब्लैक वारेंट जनवरी में Netflix पर रिलीज हुई जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित 7 एपिसोड्स में बनी हैं। इस सीरीज में जहान कपूर का दमदार रोल दिखाया गया है और इस IMDb ने 7.9 रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें