गोविंदा का नाम आते ही 90s की डांस-कॉमेडी की याद ताजा हो जाती है, लेकिन उनका बेटा यशवर्धन आहूजा एक अलग ही सफर शुरू करने जा रहा है। साजिद खान अपनी नई फिल्म 'हंड्रेड' से यशवर्धन को लीड हीरो के रूप में लॉन्च कर रहे हैं। ये खबर बॉलीवुड के लिए बड़ा सरप्राइज है, खासकर क्योंकि साजिद का नया प्रोजेक्ट उनकी पुरानी कॉमेडी वाली इमेज से बिल्कुल अलग हॉरर जॉनर में रहेगा।
