Govinda: गोविंदा इन दिनों फिल्मों में नहीं बल्कि स्कूल के एनुअल फंक्शन में बिजी चल रहे हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दो स्कूल कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति के वीडियो ऑनलाइन सामने आए। दिन के कार्यक्रम के लिए गोविंदा संगम इंटरनेशनल स्कूल में काले और सफेद रंग के सूट में पहुंचे। मंच पर जाते ही लोगों ने उनसे डांस करने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने हिट गीत "मैं तो रास्ते से जा रहा था" पर डांस किया। उन्होंने लोगों के लिए "अंगना में बाबा" गीत भी गाया और अपनी हिट फिल्मों के कुछ डायलॉग भी बोले।
शाम के कार्यक्रम के लिए गोविंदा ने सफेद सूट कैरी किया था। मंच पर डांस किया और गाना गाया। उन्होंने वार्षिक दिवस समारोह के लिए शुभ दीपक भी प्रज्वलित किया।हाल ही में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की अफवाहें फैल रही हैं। गोविंदा का मानना है कि उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई है, जिससे उनके पेशेवर और निजी जीवन पर काफी दबाव पड़ रहा है।
एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, "यह दौलत और शोहरत किसी को नहीं छोड़ती, और इस तरह की साजिशें हर किसी के साथ नहीं होतीं। मैं एक बहुत मशहूर अभिनेता को जानता हूं जो इसका शिकार हुआ था, और अब मेरी बारी है, हालांकि मैं उनके जितना बड़ा नाम नहीं हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे इस मुसीबत से बचाए, और मैं अपने बच्चों की भलाई के लिए भी प्रार्थना करता हूं। बहुत संघर्ष करना पड़ा है।"
एक्टर ने कहा था कि “मैं अपनी मां के आशीर्वाद से पला-बढ़ा एक साधारण इंसान हूं और साथ ही यह भी बताया कि वह धार्मिक व्यक्ति हैं। 'राजा बाबू' अभिनेता ने अपने वैवाहिक जीवन में दरार की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी। एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि उन्होंने अब बोलना इसलिए चुना क्योंकि चुप रहने से वह “कमजोर” दिखते।