Get App

Govinda-Sunita Love Story: पहले हुई तकरार...फिर हुआ आशिकों वाला प्यार, किसी फिल्म से कम नहीं गोविंदा और सुनीता आहूजा की लव स्टोरी

Govinda-Sunita Love Story: कई दिनों से गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में बनी हुई हैं। सुनीता ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक मांगा है। लेकिन क्या जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था कि सुनीता गोविंदा के प्यार में पागल थी और एक्टर दिन रात लव लेटर लिखा करती थी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 24, 2025 पर 5:00 AM
Govinda-Sunita Love Story: पहले हुई तकरार...फिर हुआ आशिकों वाला प्यार, किसी फिल्म से कम नहीं गोविंदा और सुनीता आहूजा की लव स्टोरी
जब गोविंदा के प्यार में पागल सुनीता लिखती थीं लव लेटर

Govinda-Sunita Love Story: बॉलीवुड में कब किसका रिश्ता किससे जुड़ जाए....और कब किसके दिल टूट जाए कुछ पता नहीं चलता है। इन दिनों गोविंदा और सुनीता अपनी शादी आए उतार-चढाव को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। हालांकि कपल के करीबियों ने तलाक न होने की बात कही है। इन सबके बीच चलिए हम आपको गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी बताते हैं। एक वक्त ऐसा भी था कि सुनीता गोविंदा के प्यार में पागल थी और एक्टर दिन रात लव लेटर लिखा करती थी।

ऐसे हुई पहली मुलाकात

गोविंदा के मामा और सुनीता की बहन की सबसे पहले शादी हुई थी। शादी के बाद सुनीता अपनी बहन के घर खूब आती थी। वहीं गोविंदा अपने मामा के साथ उनके घर में ही रहा करते थे। वह तीन साल तक मामा के घर में रहे थे। यही पर इन दोनों की पहली मुलाकात होती थी। सुनीता और गोविंदा को पहली नजर में एक दूसरे से प्यार नहीं हुआ था। इनकी लव स्टोरी में किसी हिंदी फिल्म से कम नहीं है।

एक-दूसरे से करते थे नफरत

सुनीता और गोविंदा शुरुआत में ही एक-दूसरे को जरा भी रास नहीं आते थे। सुनीता ने अपने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि गोविंदा विरार का बिल्कुल देसी लड़का था। वो ठहरी हाई सोसायटी में रहने वाली लड़की ऐश आराम से जीती थी बिना किसी टेंशन के। ऐसे में इनके विचार एक-दूसरे से जरा भी नहीं मिलते थे। ये दोनों आपस में खूब झगड़ा करते थे। गोविंदा को सुनीता का वेस्टर्न ड्रेस और शॉर्ट कपड़े पहनना पसंद नहीं आता था।

धीरे-धीरे से दोनों को हुआ प्यार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें