Trading Plan : बाजार के लिए कुल मिलाकर शानदार दिन रहा। निफ्टी ऊपर से थोड़ा हल्का हुआ है, लेकिन फिर भी 23200 के करीब है। रिलायंस के नतीजों ने बाजार में जोश भर दिया है। हालांकि बैंक और IT से सहारा नहीं मिला है लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप में एक्शन है। आज रिलायंस ने कमाल कर दिया है। शानदार Q2 रिजल्ट के बाद शेयर में करीब साढ़े 6 साल की सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी देखने को मिली है। यह शेयर 7 फीसदी ऊपर दिख रहा है। दूसरी तिमाही में इसका मुनाफा रिकॉर्ड स्तरों पर रहा है। आय और EBITDA भी टॉप पर रहे हैं। वही अच्छे रिजल्ट के बाद जियो प्लेटफॉर्म भी ऊपर कारोबार कर रहा है।
