Get App

Commodity Market Trading: सोने-चांदी और तेल की ट्रेडिंग के लिए और मिलेगा समय, आज से बदली टाइमिंग

Commodity Market Trading: कच्चे तेल, गोल्ड और सिल्वर जैसी कमोडिटीज की ट्रे़डिंग के लिए आज 2 नवंबर से अधिक समय मिलने वाला है। जानिए अब कब तक इनकी ट्रेडिंग कर सकेंगे और इस बदलाव की वजह क्या है और नई टाइमिंग कब तक बनी रहेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 2:24 PM
Commodity Market Trading: सोने-चांदी और तेल की ट्रेडिंग के लिए और मिलेगा समय, आज से बदली टाइमिंग
Commodity Market Trading: एमसीएक्स और एनएसई पर आज से नॉन-एग्री कमोडिटीज की ट्रेडिंग रात 11:55 PM तक होगी।

Commodity Market Trading: कमोडिटी मार्केट में आज 2 नवंबर से ट्रेडिंग रात 11:30 PM पर ही नहीं खत्म हो जाएगी बल्कि 11:55 PM तक चलेगी। ऐसा अमेरिका में डेलाइट सेविंग टाइम में बदलाव के चलते हुआ है। डेलाइट सेविंग (Daylight Saving Time) अमेरिका में घड़ी का समय मौसम के अनुसार एक घंटा आगे या पीछे करने की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य गर्मियों में शाम के समय अधिक प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल करना है। अमेरिका में आमतौर पर यह मार्च के दूसरे रविवार और नवंबर के पहले रविवार को होता है, जिसके तहत मार्च में घड़ी 1 घंटा आगे कर दी जाती है तो नवंबर में घड़ी 1 घंटा पीछे कर दी जाती है।

अब क्या है Commodity Market Trading की टाइमिंग

एमसीएक्स और एनएसई के सर्कुलर के मुताबिक नॉन-एग्री कमोडिटीज की ट्रे़डिंग रात 11:55 PM तक हो सकेगी। नॉन-एग्री कमोडिटीज में गोल्ड, सिल्वर, क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और एलुमिनियम-कॉपर जैसे बेस मेटल्स आते हैं। वहीं एग्री कमोडिटीज की ट्रेडिंग रात 9 बजे तक होगी। इनकी ट्रेडिंग की ओपनिंग टाइम पहले की ही तरह 9 बजे बनी रहेगी। वहीं सभी इंट्रा-डे पोजिशंस मार्केट बंद होने से पहले 10 मिनट पहले स्क्वेयर ऑफ की जाएगी। नई टाइमिंग आज से लागू होगी और 12 मार्च 2027 तक बनी रहेगी।

क्या है इक्विटी मार्केट की हालत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें