
Ganpati Bappa Visarjan: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक कई एक्टर्स ने गणपति बप्पा को ढोल नगाड़ों के साथ घर में विराजित किया था। कोई बप्पा को पूरे 11 दिन तक अपने घर में स्थापित करता है तो कुछ 5 या उससे कम दिन में ही बप्पा का विसर्जन करते हैं। कई सेलेब्स ने गुरुवार को बप्पा का विसर्जन किया। अनन्या पांडे ने इस साल अपने घर में ही बप्पा को विसर्जित किया।
गोविंदा ने किया विसर्जन
गोविंदा भी अपने परिवार के साथ धूमधाम से बप्पा को घर लेकर आए थे। उन्होंने बप्पा का विसर्जन भी धूमधाम से किया। गोविंदा और सुनीता का बेटा यशवर्धन बप्पा को कार में लेकर गया। गोविंदा के बप्पा की विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनन्या ने किया इको-फ्रेंडली विसर्जन
अनन्या पांडे ने गणपति का विसर्जन घर में ही किया। उन्होंने विसर्जन की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो अपनी मां के साथ घर पर ही विसर्जन करती दिख रही हैं।
अर्पिता खान
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी गणपति बप्पा को अलविदा कह दिया। इस मौके पर सलमान खान भी नजर आए।
देबिना-गुरमीत का डांस
देबिना और गुरमीत दोनों बप्पा को लेकर मुंबई के तट पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने ढोल पर काफी डांस किया। उनकी दोनों प्यारी बेटियां भी नजर आईं।
अंबानी परिवार ने किया गणपति विसर्जन
अंबानी परिवार भी गणपति को बहुत ही धूमधाम से अपने घर लेकर पहुंचा था। गुरुवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने भी बप्पा को विसर्जित किया।
भारती सिंह, युविका चौधरी, दीपिका सिंह जैसे कई टीवी सेलेब्स ने भी गणपति बप्पा का कल विसर्जन कर दिया है। हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन दिखा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।