Grey Divorce: मनोरंजन से लेकर खेल इंडस्ट्री तक में बढ़ रहा 'ग्रे तलाक' का ट्रेंड, सालों बाद अपने पार्टनर ने अलग हो रहे सितारे

Grey Divorce: साल 2025 मनोरंजन से लेकर खेल जगत के लिए कुछ खास अच्छा नहीं लग रहा है। एक के बाद एक सितारों के सालों पुराने रिश्ते टूट रहे हैं। इन सबके बीच ग्रे तलाक का कॉन्सेप्ट ट्रेंड कर रहा है। आखिर क्या है ग्रे डिवोर्स? चलिए आपको बताते हैं।

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 11:33 AM

Grey Divorce: साल 2024 के बाद अब 2025 में भी लगातार अपने चहीते सितारों के रिश्ते टूटते देख फैंस काफी परेशान हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर खेल जगत तक के लिए ये साल भी कुछ खास अच्छा नहीं होने वाला है। इस साल कई सारे नामी सितारों के तलाक का ऐलान कर दिया है। बीते दिन मशहूर बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान किया। इस खबर के बाद एक बार फिर से ग्रे तलाक का कॉन्सेप्ट ट्रेंड कर रहा है। आखिर क्या है ग्रे डिवोर्स? चलिए आपको बताते हैं।

साइना नेहवाल- पारुपल्ली कश्यप

साल 2018 में धूमधाम से शादी करने वाले स्टार कपल साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप अब अलग हो चुके हैं। शादी के 7 साल बाद दोनों ने सेपरेट होने का फैसला किया। साइना ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "जिंदगी हमें कभी कभी अलग रास्तों पर चलने को कहती है। काफी विचार करने के बाद, मैंने और पारुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला किया है. इस खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।


इन सितारों ने भी सालों के रिश्तों को तोड़ा

ये कोई पहली बार नहीं जब किसी स्टार कपल ने शादी सालों बाद तलाक का ऐलान किया हो। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपनी 17 साल की शादी को खत्म कर दिया था। ऋतिक और सुजैन ने भी लगभग शादी के 18 साल बाद तलाक लिया। वहीं हाल में ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत ने भी 21 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया। टीवी एक्ट्रेस लता सभरवाल और संजीव सेठ ने अपनी 16 साल साल पुरानी शादी को तोड़ दिया।

सितारों के बीच बढ़ता ग्रे डिवोर्स का ट्रेंड

मनोरंजन जगत, खेल जगत के साथ-साथ अब ग्रे डिवोर्स के मामले मैट्रो शहरों में भी सुनने को मिलने लगे हैं। शादी के कई साल बाद कपल्स एक दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं। वहीं भारत में इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसके कई कारण है। वहीं सबसे बढ़ा करण एक-दूसरे को समय न देना। भाग दौड़भरी जिंदगी में परिवार को समय दे पाना चुनौती पूर्ण बन गया है। वहीं लोगों के एक्ट्रामेरिटल अफेयर्स भी इसका एक कारण है।

क्या होता है ग्रे डिवोर्स

ग्रे-डिवोर्स का मतलब है, जब लोग शादी के कई साल बाद तलाक लेते हैं। कपल्स साथ में काफी लंबा टाइम बिताने के बाद अलग हो जाते हैं। ऐसा करने की कई कारण सामने आते हैं। कुछ कपल्स अपना रिश्ता पहले इसलिए नहीं तोड़ते क्योंकि उनके बच्चों की परवरिश की बात होती है। या वे छोटे होते हैं। वहीं कुछ लोग को पहले अलग होने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं। कुछ जोड़े ऐसे भी होते हैं जो समय के साथ एक-दूसरे से नफरत करने करने लगते हैं।

पश्चिमी कांसेप्ट है ग्रे डिवोर्स

बता दें कि ग्रे तलाक भारत नहीं बल्कि पश्चिम देशों का कांसेप्ट है। बाहरी देशों में कपल्स शादी के बाद कभी तलाक ले सकता है। कुछ कपल्स शादी के दो महीने बाद ही तलाक का ऐलान कर देते हैं, तो कुछ कई साल बाद लेते हैं। भारत में इन दिनों तलाक के लगातार मामले बढ़ते दिख रहे हैं।

Sawan Somwar 2025: जब सती को रियल लाइफ में दिल दे बैठे थे 'महादेव', फिर सालों बाद पड़ गई थी रिश्ते में दरार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।