RANJHA: गुलशन ग्रोवर बने चीफ गेस्ट, अमन नागपाल के रांझा म्यूजिक वीडियो लॉन्च में हुए शामिल

RANJHA: रांझा म्यूजिक वीडियो में ऋषभ बोर्चेटिया, सनाह मोइदुट्टी और के के शर्मा के साथ अमन नागपाल नजर आ रहे हैं। यह गाना प्यार, तड़प के इमोशन को दिखाता है।

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
अमन नागपाल के रांझा म्यूजिक वीडियो लॉन्च में हुए शामिल

RANJHA: अमन नागपाल का पहला म्यूजिक वीडियो रांझा का लॉन्च मुंबई में एक एक यादगार इवेंट में किया गया । साथ ही अमन नागपाल की म्यूजिक कंपनी स्काई एंटरटेनमेंट म्यूजिक का आधिकारिक लॉन्च भी किया गया। यह शाम अमन नागपाल के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए सफर की शुरुआत का प्रतीक बनी, साथ ही उनके सफल छोले भटूरे ब्रांड से आगे बढ़ते हुए उनके बिज़नेस और एंटरप्रेन्योरियल विज़न को भी दर्शाती है।

इस खास मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज और चीफ गेस्ट गुलशन ग्रोवर मौजूद रहे, जो अमन नागपाल के बेहद करीबी और पुराने दोस्त भी हैं। उनकी मौजूदगी ने इस लॉन्च को और भी खास बना दिया। इस कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेता राजा मुराद और अभिनेत्री निहारिका रायजादा भी शामिल हुईं, जबकि पूरे इवेंट को खूबसूरती से होस्ट किया अभिनेत्री मनीनी डे ने।

इस शाम को भावनात्मक स्पर्श तब मिला जब अमन नागपाल के पिता हरीश चंद नागपाल और भाई ऋषभ नागपाल भी इस खास मौके पर मौजूद रहे और परिवार के लिए इस उपलब्धि को और भी यादगार बना दिया। रांझा में ऋषभ बोर्चेटिया, सनाह मोइदुट्टी और के के शर्मा के साथ अमन नागपाल नजर आ रहे हैं। यह गाना प्यार, तड़प और उन भावनाओं को दर्शाता है जो वक्त गुजरने के बाद भी दिल में बनी रहती हैं। यह एक सोलफुल और दिल को छू लेने वाला म्यूजिकल अनुभव है।


गुलशन ग्रोवर ने कहा- अमन सिर्फ टैलेंटेड और मेहनती ही नहीं बल्कि मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। मुझे बेहद खुशी है कि मैं आज उनके म्यूजिक सफर की शुरुआत का हिस्सा हूं। रांझा दिल और भावनाओं से भरा हुआ गाना है और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक इससे जुड़ाव महसूस करेंगे।”

अमन नागपाल ने कहा- रांझा को अपनी म्यूजिक कंपनी स्काई एंटरटेनमेंट म्यूजिक के साथ लॉन्च करना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। गुलशन सर का यहां चीफ गेस्ट के रूप में आना इस पल को और भी खास बना देता है। मेरे पिता और भाई का यहां होना इस उपलब्धि को मेरे लिए और भी भावनात्मक बना देता है।”

इस म्यूजिक वीडियो को प्रोड्यूस अमन ने किया है, सिनेमेटोग्राफी भाविका डौलतान ने की और आवाज दी है ऋषभ बोर्चेटिया और सनाह मोइदुट्टी ने। म्यूजिक कंपोज और प्रोड्यूस ऋषभ बोर्चेटिया ने किया है और गीत के बोल के.के. शर्मा ने लिखे हैं। वीडियो को डायरेक्ट किया है जोशुआ जॉर्ज जॉन ने, जबकि कहानी और लेखन अखिल शर्मा और जोशुआ जॉर्ज जॉन ने मिलकर किया है। सिनेमेटोग्राफी भाविका डौलतान ने संभाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।