Guru Dutt-Dev Anand Friendship: धोबी की गड़बड़ ने ऐसे कराई थी देव आनंद-गुरु दत्त की दोस्ती, दोनों के याराने की मिसाले देते थे लोग

Guru Dutt-Dev Anand Friendship: लीजेंड एक्टर गुरु दत्त और देव आनंद की दोस्ती के किस्से आज भी फिल्मी गलियारों में मशहूर हैं। ये दोनों संघर्ष के दिनों से ही एक दूसरे के साथ थे। लेकिन इनकी दोस्ती बड़े ही मजेदार तरीके से हुई थी। चलिए आपको किस्सा बताते हैं...

अपडेटेड Jul 06, 2025 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement

Guru Dutt-Dev Anand Friendship: देव आनंद (Dev Anand) और गुरु दत्त (Guru Dutt) की दोस्ती के किस्से आज आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े रहते हैं। ये दोनों ही एक्टर अपने संघर्ष के दिनों से ही एक दूसरे को साथ थे। फिल्मों में खूब स्टारडम हासिल करने के बाद भी दोनों की दोस्ती कभी नहीं टूटी। इन स्टार्स की दोस्ती के किस्से सुनकर लोग आज भी हैरान रह जाते हैं। इसका अंदाजा इस बात से ही लगा सकते है कि दोनों ने संघर्ष के दिनों में एक-दूसरे को अपनी- अपनी फिल्म में मौका देने तक का वादा कर लिया था। देव आनंद ने गुरु को अपनी फिल्म का डायरेक्टर बनाने का वचन दिया, तो वहीं गुरु दत्त ने एक्टर को अपनी फिल्म में कास्ट करने का वचन दे दिया था। खास बात ये रही की दोनों ने अपने वादों को पूरा किया।

गुरु दत्त की देव आनंद से पहली मुलाकात बेहद चौंकाने वाली थी। दोनों पहली बार पुणे के प्रभात स्टूडियो में मिले थे। उस वक्त दोनों के कपड़े एक ही धोबी के यहाँ धुलाये जाते थे। एक बार धोबी ने गलती से गुरु दत्त की शर्ट देव आनंद के यहां और उनकी कमीज गुरु दत्त के यहां भेज दी थी। अब मजा तब आया कि जब दोनों ने वो शर्ट पहन भी ली। किसी को भी शर्ट बदलने का एहसास तक नहीं हुआ।

इसके बाद जब देव स्टूडियो में घुस रहे थे तो गुरु दत्त ने उनसे हाथ मिलाया और उनका स्वागत किया। गुरु ने अपना परिचय देते हुए कहा कि, 'मैं निर्देशक बेडेकर का असिस्टेंट हूं।' तभी अचानक से उनकी नजर देव आनंद की शर्ट पर गई। शर्ट गुरु को कुछ पहचानी हुई सी लग रही थी। उन्होंने मौका मिलते ही पूछा, 'ये कमीज आपने कहां से खरीदी है?' देव आनंद उनकी बात को सुनकर थोड़ा सकपकाए। फिर बाद में बोले, 'ये कमीज मेरे धोबी ने किसी की सालगिरह पर पहनने के लिए मुझे दी है। लेकिन जनाब आप भी बताएं कि आपने अपनी शर्ट कहां से खरीद कर लाए हैं?'


गुरु दत्त ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि ये शर्ट उन्होंने चुराई है। दोनों ने एक दूसरे की शर्ट पहने पर ज़ोर का ठहाका लगाया। इसके बाद एक दूसरे से गले मिले और हमेशा के लिए एक दूसरे के जिगरी यार बन गए। दोनों ने साथ मिलकर पूना (पुणे) शहर की सैर की और एक दिन अपने बियर के गिलास लड़ाते हुए गुरु दत्त ने प्रॉमिस किया, 'देव अगर कभी मैं निर्देशक बनता हूँ तो तुम मेरे पहले हीरो होगे।'

गुरु दत्त की बात सुनकर देव ने भी मुस्कराए। उन्होंने भी उतनी ही गहनता से जवाब दिया, 'और तुम मेरे पहले निर्देशक होगे। अगर मुझे कोई फिल्म प्रोड्यूस करने को मिलती है तो पहली बार मुझे निर्देशित तुम ही करोगे।' देव आनंद को अपना वादा याद रहा और जब नवकेतन फिल्म्स ने 'बाजी' बनाने की ठानी तो निर्देशन की जिम्मेदारी गुरु दत्त को दी गई। 'बाजी' फिल्म सुपरहिट हुई और उसने उनके जीवन को नई दिशा दी। इसकी कमाई से उन्होंने अपने परिवार के लिए पहला सीलिंग फैन खरीदा। अब बारी गुरु दत्त की थी। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने अपनी फिल्म ‘सीआईडी’ में देव आनंद को लिया. हालांकि, गुरु दत्त इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे. ‘सीआईडी’ का निर्देशन राज खोसला ने किया था।

Roshni Walia ने बाथटब में लेटकर कर दिए कातिलाना पोज, 'सन ऑफ सरदार 2' की एक्ट्रेस का हॉट लुक मचा रहा बवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।