Get App

फेक पीआर और कलाकार... 'सरदार जी 3' विवाद के बीच गुरु रंधावा ने दिलजीत पर कह दी ये बड़ी बात

Guru Randhawa: इस पूरे विवाद के बीच सिंगर गुरु रंधावा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। सिंगर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद के बीच फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने 24 जून को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'सरदार जी 3 की शूटिंग देश में मौजूदा हालात से काफी पहले पूरी हो चुकी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2025 पर 7:21 PM
फेक पीआर और कलाकार... 'सरदार जी 3' विवाद के बीच गुरु रंधावा ने दिलजीत पर कह दी ये बड़ी बात
फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद के बीच फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने 24 जून को एक आधिकारिक बयान जारी किया था

Guru Randhawa: सिंगर दिलजीत दोसांझ इस समय अपनी एक फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर भी है। इस पंजाबी फिल्म का नाम 'सरदार जी 3' है। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसके ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सिंगर दिलजीत दोसांझ का सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। लोग मौजूदा हालात को देखते हुए फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को शामिल करने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं इस मामले पर प्रोडक्शन टीम ने भी इस मामले पर अपनी सफाई दी है। आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सरदार जी 3 की शूटिंग देश में मौजूदा हालात से काफी पहले पूरी हो चुकी थी।

वहीं इस पूरे विवाद के बीच सिंगर गुरु रंधावा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। सिंगर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं कि ये रंधावा ने इस पोस्ट के जरिए दिलजीत पर तंज कसा है।

गुरु रंधावा ने क्या कहा

गुरु रंधावा ने अपने पोस्ट में लिखा, "जब पीआर टीम किसी की टैलेंट से ज्यादा हुनरमंद हो, तो विवाद हर दिन का हिस्सा बन जाते हैं। वह दिन दूर नहीं जब लोग अपनी आंखें खोलेंगे और सच को समझेंगे। LOL, हर महीने की पहली तारीख को कोई न कोई बम फेंका जाता है। भगवान झूठे पीआर और कलाकारों को आशीर्वाद दें।" गुरु रंधावा के पोस्ट भले ही इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके ट्वीट के समय से लोगों को ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि वह दिलजीत दोसांझ पर निशाना साध रहे हों।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें