Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42: 'हनुमान अंश' अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। स्पिरिचुअल ड्रामा की 6वें वीक में भी धीमी पड़ती नहीं दिख रही है। इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी इसकी कमाई 309.15 करोड़ रुपये है।
Sacnilk के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को 6.25 करोड़ रुपये कमाए। 'हनुमान अंश' ने भारत में नेट कलेक्शन के तौर पर 243.38 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अपने बजट से 150 गुना ज़्यादा कमाई की। यह फिल्म 1.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसके साथ ही यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। यह 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' से पीछे है।
शुरुआत में 'हनुमान अंश' का सफर आसान नहीं था। फिल्म के रिलीज होने के बाद 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' जैसी फिल्मों के आने से इसके स्क्रीन्स की संख्या घटकर सिर्फ 25 रह गई थी। हालांकि जब 'बंटवारा 1947' उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, तो 'हनुमान अंश' के लिए स्क्रीन्स की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी। दर्शकों का रिस्पॉन्स भी बेहतर हुआ और लोग फ़िल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में पहुंचने लगे।
विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित 'हनुमान अंश' उत्तराखंड के सम्मानित संत बाबा नीम करौली (जिनका असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था) के जीवन की कहानी है। 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा की कहानी है, जो अपनी मां की मौत के बाद भगवान की तलाश में एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।
जीवन, मृत्यु और इंसानी दुख-दर्द के सवालों के जवाब ढूंढते हुए जब वह उत्तर भारत की यात्रा करता है तो आखिरकार वह सम्मानित संत नीम करौली बाबा बन जाता है। उनकी प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। इस फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी हैं।