Hanuman Ansh Box Office Collection Day 58: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'हनुमान अंश' का तूफान, 58वें दिन भी छापे करोड़ों

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 58: 'हनुमान अंश' ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' के सामने घुटने नहीं टेके हैं। फिल्म ने शनिवार को करोड़ों का बिजनेस किया है।

अपडेटेड Oct 04, 2026 पर 10:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 58: बॉक्स ऑफिस पर आमतौर पर फिल्मों की असली ताकत उनकी ओपनिंग से आंकी जाती है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने इस सोच को कुछ हद तक बदल दिया है। फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही और पहले हफ्ते इसकी कमाई सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये थी। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे बदली और दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ती गई। नतीजा यह रहा कि रिलीज के 58 दिन बाद फिल्म का नेट कलेक्शन 321.22 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 379.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

58वें दिन हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 1.59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि कमाई की रफ्तार पकड़ने के बाद से यह हनुमान अंश का अब तक सबसे कम कलेक्शन देखा गया है। 9वें वीकेंड और थिएटर्स में दृश्यम 3 (Drishyam 3) के आने का असर अब धीरे-धीरे इस पर पड़ता दिखाई दे रहा है।

Sacnilk के अनुसार 56वें ​​दिन 'हनुमान अंश' ने 4,345 शो में ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई की थी। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹374.80 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹317.33 करोड़ हो गया था। विदेशों में फिल्म ने 56वें ​​दिन ₹0.10 करोड़ कमाए थे, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹39.20 करोड़ हो गया था।


वीक्स के दौरान 'हनुमान अंश' के कलेक्शन के आंकड़े भारतीय सिनेमा की एक बड़ी तस्वीर दिखाते हैं और यह बताते हैं कि कैसे यह फिल्म एक गेम-चेंजर साबित हुई। पहले हफ्ते में फिल्म ने ₹1.08 करोड़ कमाए। इसके बाद दूसरे और तीसरे हफ्ते में ₹0.40 करोड़ और ₹10.40 करोड़ की कमाई हुई। चौथे बीक में फिल्म ने ₹61 करोड़ कमाए, जिसके बाद 5वें वीक में ₹90.25 करोड़ और छठे वीक में ₹80.25 करोड़ की कमाई हुई। अपने सातवें वीक में इसने ₹44.80 करोड़ की कमाई की और यह सिलसिला अभी भी जारी है।

शुरुआत में इस फ़िल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी। लेकिन जिन लोगों ने इसे देखा उन्होंने इसकी तारीफ करनी शुरू कर दी। फिल्म का विषय भी इसे एक खास तरह के दर्शक वर्ग से जोड़ता है। नीम करौली बाबा के भारत और विदेशों में बहुत सारे अनुयायी हैं। उनके जीवन पर बनी फिल्म ऐसे दर्शकों को भी जोड़ सकती है जो शायद आम तौर पर बॉलीवुड की फिल्में नहीं देखते।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है, जिसमें नीम करौली बाबा के जीवन की कहानी बताई गई है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।