Get App

Hanuman Ansh Box Office Collection: 'हनुमान अंश' का जलवा 55वें दिन भी बरकरार, बुधवार को भी करोड़ में कमाई, जानिए अबतक का टोटल कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection: 'हनुमान अंश' ने अपने फर्स्ट वीक में ₹1.08 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख और तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ की कमाई की है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 10:07 AM
Hanuman Ansh Box Office Collection: 'हनुमान अंश' का जलवा 55वें दिन भी बरकरार, बुधवार को भी करोड़ में कमाई, जानिए अबतक का टोटल कलेक्शन
'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन के. आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' का सिनेमाघरों में सफर यादगार बन गया है। बुधवार 30 सितंबर को भी फिल्म ने भारत में अपनी नेट कमाई में 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन एड किया। फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा छूने की कोशिश में है।

इस आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ने 55वें दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे इसकी कुल घरेलू नेट कमाई 314.63 करोड़ रुपये हो गई। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार भारत में 4,264 शो में फिल्म का 55वें दिन का कलेक्शन दर्ज किया गया। यह नया आंकड़ा 54वें दिन हुई 3 करोड़ रुपये की कमाई की तुलना में 21.7% की गिरावट दिखाता है।

इस नई कमाई के साथ 'हनुमान अंश' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 371.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने 55वें दिन विदेशी बाजारों से भी 10 लाख रुपये कमाए। इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 39.10 करोड़ रुपये हो गया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 410.75 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म की कमाई में इसके चलने के दौरान काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। 'हनुमान अंश' ने भारत में पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये और तीसरे हफ़्ते में 10.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई। चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 61 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सातवें हफ़्ते में फिल्म ने 44.80 करोड़ रुपये और कमाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें