Get App

Hanuman Ansh Sequel: प्रोड्यूसर ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के कैमियो पर चुप्पी तोड़ी, बताया पूरा सच

Hanuman Ansh Sequel: प्रोड्यूसर ने जानकारी देते हुए कहा कि तीसरी फिल्म इस बात पर फोकस करेगी कि कैसे उन्होंने विदेशियों तक आध्यात्मिक ऊर्जा पहुंचाकर भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 11, 2026 पर 1:20 PM
Hanuman Ansh Sequel: प्रोड्यूसर ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के कैमियो पर चुप्पी तोड़ी, बताया पूरा सच
भारत में हजारों ऐसे भक्त हैं जिनकी जिंदगी पर उन्होंने असर डाला है और निस्संदेह वे हमारी प्राथमिकता हैं। 'कैंची' वाली कहानी भारतीय भक्तों के बारे में है।

Hanuman Ansh Sequel: 'हनुमान अंश' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और इसने सबको हैरान कर दिया है। आज यानी 35वें दिन तक, फिल्म ने भारत में 163.13 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने हाल ही में बताया कि क्या नीम करौली बाबा - जिन पर यह फिल्म आधारित है - के मानने वाले अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और जूलिया रॉबर्ट्स जैसे लोग इसके सीक्वल में कैमियो रोल करेंगे।

नम्रता सिंह ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, "मैंने उनमें से कुछ लोगों से संपर्क किया है और उन्हें फिल्म के बारे में पहले से ही जानकारी थी।" उन्होंने आगे कहा, "मैं और विशाल दोनों ही उनकी भक्त हैं। महाराज जी के साथ हमारी अपनी-अपनी कहानियां हैं - मेरी 14 साल की और विशाल की 20 साल की। ​​हम अपने संतों पर फिल्में बनाना चाहते हैं और उन्हें दुनिया के सामने लाना चाहते हैं।

भारत में हजारों ऐसे भक्त हैं जिनकी जिंदगी पर उन्होंने असर डाला है और निस्संदेह वे हमारी प्राथमिकता हैं। 'कैंची' वाली कहानी भारतीय भक्तों के बारे में है। तीसरी फिल्म इस बात पर केंद्रित होगी कि कैसे उन्होंने विदेशियों - जैसे स्टीव जॉब्स, मार्क ज़करबर्ग, ट्विटर के फाउंडर जैक डॉर्सी, जूलिया रॉबर्ट्स वगैरह - में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करके भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया। हालांकि, हम इस पर बाद में (तीसरे भाग में) बात करेंगे।"

हनुमान अंश का सीक्वल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें