Director Suparn Varma: फिल्म 'हक' के निर्देशक सुपन वर्मा ने एक पैनल चर्चा के दौरान आज के सिनेमाई जगत में फिल्म बनाने की बदलती चुनौतियों पर बात की। चर्चा का केंद्र बिंदु दर्शकों की बदलती अपेक्षाएं, फिल्मों में हिंसा को दिखाना और क्रिएटिव फ्रीडम के साथ आने वाली जिम्मेदारियां थीं। निर्देशक सुपन वर्मा ने हिंदी फिल्म दर्शकों की बदलती पसंद के बारे में विस्तार से बताया और इस बात पर जोर दिया कि वे किस तरह पहले से कहीं अधिक टफ हो गए हैं।
