Get App

Hardik Pandya: नई गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ लिए हार्दिक, ग्लैम अंदाज से फैंस नाराज

Hardik Pandya: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा मुंबई के यूनाइटेड इन ट्रायम्फ इवेंट में हाथों में हाथ डाले नजर आए। वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं—कुछ ने जोड़ी की तारीफ की, जबकि कई ने हार्दिक की एक्स नताशा को याद किया और माफी की अपील की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 10:30 AM
Hardik Pandya: नई गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ लिए हार्दिक, ग्लैम अंदाज से फैंस नाराज
Hardik Pandya: हार्दिक का पहले नाम यूके की सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा था

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा सोमवार शाम मुंबई में आयोजित यूनाइटेड इन ट्रायम्फ इवेंट में साथ नजर आए। दोनों की एंट्री के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक और माहिका हाथों में हाथ डाले पैपराजी के सामने चलते और मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए। इस रोमांटिक अंदाज को देखकर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी काफी मिश्रित रही। कुछ लोगों ने लिखा कि दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं और ये जोड़ी परफेक्ट है, वहीं कई यूजर्स ने आलोचना की और हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को याद किया।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने माफी मांगने की बात भी कही। इस वीडियो ने दर्शकों के बीच चर्चा का नया मोड़ पैदा कर दिया है और दोनों के रिश्ते पर फिर से स्पोर्ट लाइट डाल दी है।

ब्लैक आउटफिट और स्टाइलिश एंट्री

इवेंट के लिए दोनों ने ब्लैक आउटफिट चुना। माहिका ने ब्लैक ड्रेस पहनी, जबकि हार्दिक ब्लैक सूट में नजर आए। इंस्टाग्राम पर आए वीडियो में दोनों पैपराजी के सामने पोज देने से पहले हाथों में हाथ डाले चलते दिखे। कुछ फैंस ने लिखा कि ये जोड़ी बहुत प्यारी और परफेक्ट लगती है, जबकि अन्य ने आलोचना भी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें