Ek Deewane Ki Deewaniyat: ‘सनम तेरी कसम’ से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे अब एक और लव स्टोरी से गदर मचाने को तैयार हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही उनकी आगामी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं। अब फिल्म एक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। फिल्म के टीजर को लेकर भी जानकारी सामने आई है।
फिल्म का नया पोस्टर आया सामने
हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में दिल के आकार में आग लगी दिख रही हैं। इस जलते हुए दिल के अंदर फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सोनम बाजवा गुस्से में हैं, तो वहीं हर्षवर्धन राणे की आंखों से आंसू निकल रहे हैं।
कल रिलीज होगा टीजर
इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट और टीजर के रिलीज की तारीख को मेकर्स ने रिवील कर दिया है। पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस दीवाली दीये ही नहीं, दिल भी जलेंगे। मोहब्बत से टकरायेगी नफरत, आग लगाएगी दीवानों की दीवानियत।” मेकर्स ने ये भी बता दिया है कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस साल दीवाली पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। जबकि इस रोमांटिक फिल्म का टीजर कल यानी 22 अगस्त को फैंस के सामने आना वाला है।
दीवाली पर ‘थामा’ से होगा क्लैश
रिलीज डेट के सामने आते ही लोगों को अब दीवाली पर डबल धमाका मिलने की खुशी हो रही है। हर्षवर्धन राणे की टक्कर दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना के साथ होने वाली है। दरअसल, दीवाली पर ही दिनेश विजन के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज की जाएगी। ऐसे में अब ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का सीधा मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ से होने वाला है। हाल ही में ‘थामा’ का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है और दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं हर्षवर्धन राणे की फैन फॉलोइंग और ‘सनम तेरी कसम’ के बाद उनकी ये अगली रोमांटिक फिल्म के लिए भी दर्शक बेसब्र हो रहे हैं। ऐसे में संभव है कि इस दीवाली एक रोमांचक बॉक्स ऑफिस क्लैश लोगों का त्योहार फिल्मी और मनोरंजन से भरपूर बना देगा।
मिलाप जावेरी है फिल्म के निर्देशक
मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में दिख रही हैं। वहीं दोनों की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरने आ रही हैं। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि ये एक रोमांटिक-लव स्टोरी लोगों को काफी पसंद आएगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।