Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' से हटने की खबर के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। परेश रावल के इस फिल्म को छोड़ने से हर कोई हैरान है। फैंस लगातार एक्टर से फिल्म में लौटने की अपील कर रहे हैं लेकिन परेश रावल अपने फैसले पर कायम है। फैंस एक बार फिर अक्षय, सुनील और परेश की तिकड़ी को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन परेश के हटने से उन्हें झटका लगा। वहीं अब इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात सामने रखी है। अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें भरोसा है सब ठीक हो जाएगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि चीजें फिर से सही रास्ते पर आ जाएंगी।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जब अक्षय कुमार से 'हेरा फेरी 3' के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा, "जो कुछ भी हो रहा है, वो सबके सामने है।" अक्षय ने आगे कहा, "मैं फिंगर क्रॉस कर रहा हूं, उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। सबकुछ ठीक ही होगा, मुझे पूरा यकीन है।"
प्रोडक्शन हाउस ने भेजा नोटिस
परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' से अगल होने के बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने उन्हें 25 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा। प्रोडक्शन हाउस का आरोप था कि परेश रावल ने अचानक और गलत तरीके से फिल्म छोड़ दी। इसके जवाब में परेश रावल ने बताया कि उनके वकील ने इस मामले में उनका पक्ष रखते हुए सही कारणों के साथ जवाब भेज दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जवाब की समीक्षा के बाद यह मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया जाएगा।
फिल्म का टीजर शूट हो चुका था
'हेरा फेरी 3' फिल्म अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स बना रही है। प्रोडक्शन कंपनी ने बताया कि परेश रावल को साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख रुपये दिए गए थे। इसके साथ ही उन्होंने अक्षय और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म का एक टीजर भी शूट किया था, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाना था। लेकिन परेश रावल के अचानक हट जाने से प्रोजेक्ट की प्लानिंग और शूटिंग शेड्यूल पर असर पड़ा और प्रोडक्शन को बड़ा नुकसान हुआ। इसी कारण कंपनी ने उन्हें 25 करोड़ रुपये के हर्जाने का नोटिस भेजा और साफ कहा कि अगर सात दिन में जवाब नहीं मिला, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' के लिए मिली 11 लाख रुपये की एडवांस राशि के साथ-साथ उस पर 15% इटरेस्ट और हटने के बदले अतिरिक्त मुआवजा भी वापस कर दिया है। फिल्म के लिए उनकी कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय थी।