काला जादू के नाम पर प्रेमानंदजी महाराज ने दिया गजब की सलाह, एक्टर ने किया था ये बड़ा दावा

Premanandji Maharaj: प्रेमानंदजी महाराज से पारस छाबड़ा ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत की वहीं प्रेमानंदजी महाराज को करण ने बताया की उनको लगता है कि कोई उनपर काला जादू कर दिया है। आइए जानते हैं इस पर प्रेमानंदजी ने क्या कहा

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 9:44 PM
Story continues below Advertisement
करण खंडेलवाल ने अपनी परेशानी शेयर करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि उन पर काला जादू किया गया है

आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंदजी महाराज को कई कई बड़े सितारे फॉलो करते हैं। इस लिस्ट में कई नाम है पर सबसे पहला नाम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का है। देशभर से लोग अपनी परेशानियों का हल पाने के लिए उनके पास आते हैं। हाल ही में टीवी एक्टर पारस छाबड़ा और करण खंडेलवाल से मुलाकात की है। दोनों एक्टर अपनी पर्सनल पॉब्लम के सामाधान के लिए गुरुजी के पास पहुंचे थे। प्रेमानंदजी महाराज से  'बिग बॉस' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे शोज से फेमस हुए पारस छाबड़ा ने अपने मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की।

वहीं प्रेमानंदजी महाराज को करण ने बताया की उनको लगता है कि किसी ने उनपर काला जादू कर दिया है। आइए जानते हैं इस पर प्रेमानंदजी ने क्या कहा

पारस छाबड़ा ने क्या कहा


पारस ने कहा, "मैंने आपके प्रवचन सुने और राधा रानी का नाम जपना शुरू किया। आपकी बातों से प्रेरित होकर मेरी मां वृंदावन चली गईं। जब मैंने कामयाबी हासिल करनी शुरू की तो मैंने वहां एक घर भी खरीद लिया। आध्यात्मिक बनने से पहले मैं गहरी चिंता और डिप्रेशन से जूझ रहा था। करीब तीन-चार साल तक मैं घर से बाहर नहीं निकला। मुझे लगता था कि मैं मरने वाला हूं, मुझे कैंसर है। मैं लगातार नेगेटिव सोच में डूबा रहता था। लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं।”

किसी ने काला जादू किया है

इस बीच, टीवी अभिनेता करण खंडेलवाल ने अपनी परेशानी शेयर करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि उन पर काला जादू किया गया है। इस पर प्रेमानंदजी महाराज ने उन्हें भरोसे के साथ जवाब दिया, "नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। अगर सच में जादू हुआ होता, तो आप यहां तक नहीं पहुंच पाते। काला जादू जैसी कोई चीज नहीं होती, कोई आपको डराकर धोखा देने की कोशिश कर रहा है, बस यही सच्चाई है।"

'भूत जैसी कोई चीज नहीं होती'

गुरु प्रेमानंदजी महाराज ने करण से कहा, "सुनो, किसी ने तुम्हें कोई श्राप नहीं दिया है। भूत जैसी कोई चीज नहीं होती, मैं तुमसे सच कह रहा हूं।" उन्होंने करण को समझाया कि जीवन की दिशा खुद संभालनी चाहिए और अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए। गुरुजी ने कहा, "एक खाली दिमाग शैतान का घर होता है।" उन्होंने करण को नियमित एक्सरसाइज करने और 'राधा' नाम का जाप करने की सलाह दी। साथ ही चेताया, "न तुम पर काला जादू हुआ है, न पीला। अगर तुम इन बातों में उलझे रहे तो ये लोग तुम्हें बर्बाद कर देंगे। उनका मकसद सिर्फ तुम्हें ठगना है।"

विराट और अनुष्का को दी थी ये सलाह

कुछ हफ्ते पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन स्थित प्रेमानंदजी महाराज के आश्रम पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान गुरुजी ने विराट से पूछा, “प्रसन्न हो?” जिस पर विराट ने मुस्कराकर कहा, “जी, अभी ठीक हैं।” इस दौरान प्रेमानंदजी ने कपल को सलाह देते हुए कहा, "समृद्धि केवल भगवान की कृपा नहीं, बल्कि पुण्य कर्मों का फल है। असली बात है अंदर से बदलाव लाना। दुनियादारी में जुड़े रहो, लेकिन भीतर से खुद को ईश्वर की ओर मोड़ो। नाम या शोहरत की लालसा न हो, बस मन में यही भावना रहे—‘हे प्रभु, अब सब देख लिया, अब सिर्फ आपको पाना है।"

Special Ops 2: '5 साल हो गए इंतजार करते-करते...', 'स्पेशल ऑप्स 2' के ट्रेलर ने ही मचाया बवाल, लोग दे रहे ऐसा रिएक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।