Special Ops 2: 'स्पेशल ऑप्स' के रिलीज के बाद से ही फैंस इसके दूसरे सीजन के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनका अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। नीरज पांडे की फेमस स्पाई वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' एक बार फिर नए सीजन के साथ लौट रही है, जिससे फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस सीरीज में केके मेनन एक बार फिर से हिम्मत सिंह के किरदार में नजर आएंगे, जो साइबर-आतंकवाद से जुड़े मामलों को सुलझाते दिखेंगे।
वेब सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। सीरीज का ट्रेलर फैंस को काफी पंसद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर इस सीरीज को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को कुल 46 लाख यानी 4.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
'स्पेशल ऑप्स 2' सीरीज का अगला भाग है, जो 2020 में आई 'स्पेशल ऑप्स' और 2021 में रिलीज हुए इसके स्पिन-ऑफ 'स्पेशल ऑप्स 1.5' का सीक्वल है। स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन अब जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, ये स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 11 जुलाई को रिलीज होगी। इस बार की कहानी साइबर-आतंकवाद पर आधारित है, जहां हिम्मत सिंह और उसकी टीम एक नए खतरे का सामना करती नजर आएगी।
अच्छी खबर यह है कि 'स्पेशल ऑप्स' के सभी एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे, जिससे दर्शकों को हर हफ्ते इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जियो हॉटस्टार ने एक और पोस्ट में शो का टीजर शेयर करते हुए लिखा, "हिम्मत कभी भी ड्यूटी से दूर नहीं होता!" इस बार भी एक्शन और थ्रिल भरपूर होगा। वहीं 'स्पेशल ऑप्स 2' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोग लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "5 साल हो गए इंतजार करते-करते अब जा कर प्रसाद मिला है" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मैं कई सालों से 'स्पेशल ऑप्स 2' का इंतजeर कर रहा था। के के मेनन (हिम्मत सिंह)** ने हमेशा की तरह इस बार भी कमाल कर दिया है।
‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ट्रेलर सामने आ चुका है, जो साइबर हमले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इर्द-गिर्द घूमता है। इस बार हर कोई खतरे में है। ट्रेलर की शुरुआत केके मेनन द्वारा निभाए गए हिम्मत सिंह से होती है, जो वॉर रूम से अपनी टीम को लीड कर रहे हैं। इस बार शो में करण टैकर, विनय पाठक,ताहिर राज भसीन, प्रकाश राज, सैयामी, शिखा तलसानिया और रेवती जैसे कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे।