Randhir Kapoor: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चली और कई सालों की कानूनी लड़ाई के बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उस समय दोनों का तलाक काफी विवादों में रहा। करिश्मा ने संजय पर डोमेस्टिक वायलेंस जैसे गंभीर आरोप लगाए तो वहीं संजय कपूर ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के चलते उनका तलाक काफी समय तक चर्चा में रहा। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं। पिछले कई सालों से करिश्मा अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
संजय से पहले साल 2002 में करिश्मा की सगाई अभिनेता अभिषेक बच्चन से हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद करिश्मा ने संजय से शादी की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि करिश्मा कपूर के पिता और मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर ने शुरू से ही इस शादी खिलाफ थे।
रणधीर कपूर ने क्या कहा था
2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में रणधीर ने संजय पर निशाना साधते हुए कहा, "संजय एक थर्ड क्लास आदमी है... हर कोई हमारी साख जानता है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमें न केवल पैसे का आशीर्वाद मिला है, बल्कि हमारा हुनर हमें जीवन भर सहारा दे सकता है।" रणधीर कपूर ने आगे कहा, वह शुरू से ही इस शादी का विरोध किया था। उन्होंने कहा, "मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा उनसे शादी करे। उन्होंने कभी करिश्मा की इज्जत नहीं की। हमेशा उसके साथ गलत व्यवहार किया और किसी और महिला के साथ रिश्ते में भी थे। ये बात पूरी दिल्ली जानती है कि वो कैसे इंसान हैं। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता।”
हाल ही में कुछ दिनों पहले लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अट्रैक आने की वजह से करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 जून 2025 को संजय कपूर के निधन के वक्त उनकी कुल संपत्ति करीब 1.2 अरब डॉलर यानी लगभग 10,300 करोड़ रुपये थी। गुरुग्राम स्थित उनकी कंपनी ‘सोना कॉमस्टार’ का नेटवर्क काफी बड़ा है। इसके 12 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और भारत, चीन, मैक्सिको, सर्बिया और अमेरिका में 5,000 से ज्यादा लोग इस कंपनी में काम करते हैं।
एलिमनी में करिश्मा को दी इतनी रकम
2015 में पिता डॉ. सुरिंदर कपूर के निधन के बाद संजय कपूर ने पारिवारिक बिजनेस की कमान संभाली। इसके कुछ सालों बाद, 2016 में करिश्मा कपूर और संजय का तलाक आपसी सहमति से हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, संजय ने करिश्मा को करीब 70 करोड़ रुपये गुज़ारे भत्ते में दिए और बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी खरीदे, जिनसे हर साल 10 लाख रुपये ब्याज मिलता है। साथ ही उन्होंने अपने पिता की एक प्रॉपर्टी भी करिश्मा के नाम कर दी।