Get App

Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की कंतारा चैप्टर 1 को पहले से ब्लॉकबस्टर मानते हैं हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर टोडोर लाज़ारोव, फिल्म के लिए कही ये बात

Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की कंतारा चैप्टर 1 इस समय इंडियन सिनेमा की सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रहने वाली और बेसब्री से इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। बता दें कि साल 2022 में आई कंतारा ने न सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े बल्कि सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनकर लोगों के दिलों पर छा गई।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 17, 2025 पर 3:56 PM
Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की कंतारा चैप्टर 1 को पहले से ब्लॉकबस्टर मानते हैं हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर टोडोर लाज़ारोव, फिल्म के लिए कही ये बात
होम्बले फिल्म्स की कंतारा चैप्टर 1 को पहले से ब्लॉकबस्टर मानते हैं हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर टोडोर लाज़ारोव

Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की कंतारा चैप्टर 1 इस समय इंडियन सिनेमा की सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रहने वाली और बेसब्री से इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। बता दें कि साल 2022 में आई कंतारा ने न सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े बल्कि सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनकर लोगों के दिलों पर छा गई। अब उसका ये प्रीक्वल उस विरासत को आगे बढ़ाने का वादा करता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

फिल्म को लेकर बेसब्री बढ़ रही है, ऐसे में हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर टोडोर लाज़ारोव का फिल्म से जुड़ाव चर्चा में आ गया है। टोडोर, जिन्होंने मणिकर्णिका और आरआरआर जैसी फिल्मों पर काम किया है, उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम करते हुए अपने अनुभव, जुड़ाव और नजरिया शेयर किया है।

लाज़ारोव का कंतारा: चैप्टर 1 का सफर एक फोन कॉल से शुरू हुआ था। उस समय वो हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें सीधे कुंडापुरा बुलाया गया। वहीं, उनकी मुलाकात हुई ऋषभ शेट्टी से, जो उस समय अपने शेड्यूल में बिज़ी थे। ऐसे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए लाज़ारोव ने कहा, “जैसे ही मैंने ऋषभ शेट्टी को देखा, मुझे उनमें एक रोशनी, साफ दिल और आत्मा दिखी। उन्होंने मुझे सिर्फ एक डायरेक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि उस किरदार को जीने वाले एक्टर के रूप में भी क्लाइमेक्स का विज़न समझाया। वो इतना पावरफुल था कि उसी पल मुझे लगा, ये काम मुझे करना ही है। उस समय मैं दो प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ था, लेकिन मैंने बिना सोचे-समझे उन्हें कैंसिल कर दिया। मैंने सोचा, ये मुझे ऋषभ के लिए करना ही है। वो अहसास वैसा ही था जैसे मुझे आरआरआर में राजामौली के साथ काम करते वक्त हुआ था, एक परिवार से मिलने जैसा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने यह फिल्म देखी थी क्योंकि मेरी मां इंडियन सिनेमा की बहुत बड़ी फैन थीं। बचपन में उन्होंने मुझे राज कपूर की फिल्में दिखाई थीं, इसलिए हमेशा से एक जुड़ाव रहा है। जब मैंने कंतारा' देखी, तो मैं देवता की कहानी और जिस तरह से ऋषभ ने अपने किरदार को बनाया था, उससे बहुत प्रभावित हुआ। इससे मुझे इस दुनिया और ऋषभ के 'कंतारा: चैप्टर 1' के विजन को समझने में मदद मिली।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें