Get App

Ishaan Khatter: सिंगल मां ने कैसे तोड़ा ईशान खट्टर का मर्दानगी वाला ख्याल? राउंडटेबल पर एक्टर में दिया चौंकाने वाले बयान

Ishaan Khatter: बॉलीवुड के यंग टैलेंट ईशान खट्टर ने हाल ही में मर्दानगी के कॉन्सेप्ट पर खुलकर बात की। युवा ऑल स्टार्स राउंडटेबल 2025 में उन्होंने बताया कि समाज मर्दों को पुरुष बनना नहीं, बल्कि महिलाओं जैसा न बनना सिखाता है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 10:33 AM
Ishaan Khatter: सिंगल मां ने कैसे तोड़ा ईशान खट्टर का मर्दानगी वाला ख्याल? राउंडटेबल पर एक्टर में दिया चौंकाने वाले बयान

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर ने हाल ही में अपने बचपन और परवरिश को लेकर एक भावुक बयान दिया है। युवा ऑल स्टार्स राउंडटेबल 2025 में उन्होंने बताया कि कैसे एक सिंगल मदर के साथ बड़े होने ने उनकी सोच और व्यक्तित्व को गहराई से प्रभावित किया। ईशान ने कहा कि समाज में लड़कों को अक्सर यही सिखाया जाता है कि उन्हें ‘औरत जैसा’ नहीं बनना चाहिए, लेकिन असलियत में यह सोच बेहद सीमित और गलत है।

ईशान ने खुलकर कहा कि उनकी मां नीलिमा अजीम ने उन्हें अकेले पाला और इस दौरान उन्होंने जीवन के कई अहम सबक सीखे। “मुझे हमेशा यह महसूस कराया गया कि संवेदनशील होना कमजोरी नहीं है। लेकिन समाज लड़कों को यही सिखाता है कि उन्हें मजबूत दिखना है और औरतों जैसा नहीं होना है। यह सोच बदलनी चाहिए,” ईशान ने कहा।

उन्होंने आगे बताया कि सिंगल मदर के साथ बड़े होने से उन्हें महिलाओं की संघर्षशीलता और ताकत को समझने का मौका मिला। ईशान ने कहा कि उनकी मां ने अकेले ही उन्हें और उनके भाई शाहिद कपूर को संभाला और यही वजह है कि वे महिलाओं के प्रति गहरी इज्जत और संवेदनशीलता रखते हैं।

फिल्मों में फीमेल गेज पर ईशान ने कहा, 'मैंने नूपुर अस्थाना और प्रियंका घोष जैसे महिला डायरेक्टर्स के साथ काम किया। करियर के 8 सालों में आधी फिल्में महिलाओं ने बनाईं हैं। इससे नजरिया बदलता है। सिनेमा एम्पैथी का काम है।' ये अनुभव उन्हें इमोशंस दिखाने की ताकत देते हैं। ईशान ने बॉलीवुड के टिपिकल हीरो मोल्ड को चैलेंज किया, जो सेंसिटिविटी को कमजोरी मानता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें