नेटफ्लिक्स पर 20 दिसंबर 2025 से स्ट्रीमिंग शुरू हुई 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे सीजन ने धमाल मचा रखा है। सेलिब्रिटी गेस्ट्स के साथ कॉमेडी का तड़का और पुराने चेहरों की वापसी ने फैंस को हंसाने के साथ-साथ एक सवाल भी परोस दिया कि इस शो का हर मेंबर कितना कमा रहा है? कपिल शर्मा की धांसू हॉस्टिंग के बीच सुनील ग्रोवर का आमिर खान इम्प्रेशन तो वायरल हो गया, जब आमिर ने खुद कहा कि ये मिमिक्री नहीं, बल्कि 'असली जैसा' लगता है।
कपिल शर्मा इस शो के सुपरस्टार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे हर एपिसोड के लिए करीब 5 करोड़ रुपये ले रहे हैं। ये आंकड़ा पिछले सीजन्स से मिलता-जुलता है और उन्हें देश के सबसे महंगे कॉमेडियन बनाता है। सुनील ग्रोवर, जिनकी डॉ., गुद्थी और पकिस्तानी रिपोर्टर वाली परफॉर्मेंसेज अमर हैं, सीजन 4 में 25 लाख रुपये प्रति एपिसोड कमा रहे हैं। एशियनेट की रिपोर्ट कहती है कि ये फीस सीजन 3 जितनी ही है। आमिर खान ने शो में सुनील की तारीफ करते हुए कहा कि छोटा क्लिप देखकर हंसी रोक न पाए, और ये पॉजिटिव एनर्जी से भरा था।
कृष्णा अभिषेक का हाई-वोल्टेज एनर्जी शो का हाइलाइट है। रिपोर्ट के अनुसार, वे 10 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर रहे हैं। लाइव शोज, एंडोर्समेंट्स से उनकी नेट वर्थ 40 करोड़ बताई जाती है। अर्चना पूरण सिंह की सिग्नेचर हंसी के लिए 10-12 लाख, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू 30-40 लाख रुपये लेते हैं। सिद्धू पहले भी शो का हिस्सा रह चुके हैं। किकू शारदा जैसे सपोर्टिंग कास्ट मेंबर्स भी अच्छी कमाई कर रहे हैं, हालांकि उनकी फीस पर सटीक आंकड़े नहीं हैं।
इसके अलावा किकू शारदा और चंदन प्रभाकर जैसे कलाकार भी शो का अहम हिस्सा हैं। उनकी फीस कपिल और सुनील जितनी नहीं है, लेकिन लाखों में है और यह दर्शाता है कि शो की टीम को उनकी अहमियत का पूरा अंदाजा है।
शो की सफलता इस बात का सबूत है कि कॉमेडी सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और मुश्किल वक्त में हंसी का सहारा देने का जरिया है। जब दर्शक हंसते हैं, तो कलाकारों की मेहनत रंग लाती है और उनकी फीस सिर्फ उनकी लोकप्रियता का पैमाना नहीं, बल्कि उस खुशी की कीमत है जो वे करोड़ों लोगों तक पहुंचाते हैं।